रविवार को आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा था कि पार्टी की ओर से जारी किए गए नंबर पर पिछले 72 घंटे में साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों ने व्हाट्सएप, 7 लाख के करीब लोगों ने कॉल और डेढ़ लाख लोगों ने वॉइस मैसेज और डेढ़ लाख लोगों ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपनी राय दी है। चीमा ने कहा कि लाखों की संख्या में पंजाब की जनता द्वारा आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने के लिए मिल रही प्रतिक्रिया ये साबित करती है कि पंजाब के लोगों ने इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। पंजाब के लोग पारंपरिक पार्टियों के भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति से तंग आ चुके हैं। लोग अब बदलाव चाहते हैं।
लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम फेस बना सकती है। पार्टी में सीएम चेहरे की रेस में भगवंत मान ही सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दी पंजाब में जनता को संबोधित करते हुए मंच से कहा था कि उन्हें भगवंत मान पार्टी के सीएम चेहरे के तौर पर पसंद है।
हालांकि आप में अब तक मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर अंदरूनी लड़ाई चल रही थी। सूत्रों के अनुसार कुछ नेता ऐसे हैं, जो नहीं चाहते हैं कि भगवंत मान के नाम का ऐलान किया जाए। पिछले दिनों जिन विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी, उसकी वजह भी इसी को माना जा रहा है।
केरल चौंकाने वाला: सेना के जवान को बांध दिया गया
केरल: पुलिस अधिकारियों द्वारा भारतीय सेना के जवान और उसके भाई की पिटाई केरल के मनगढ़ंत कसरगोड़ जिले में एक...
Discussion about this post