श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है जिसमें मनुष्य को जीवन, कर्म, ध्यान, शांति, सत्य, योग और सफलता के बारे में सभी महत्वपूर्ण विषयों को गहराई से जानने को मिलता है। जो ज्ञान किसी भी मनुष्य के जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होता है।
श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को कुरुक्षेत्र में न केवल ज्ञान की बातें बताई उसके साथ ही जीवन जीने की कलाओं के बारे में भी बताया है। जो कि हर मनुष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत का कारण होता है।
आइये जाने कृष्णा कोट्स के बारे में विस्तार से:
1. कर्म किए जाओ, फल की चिंता मत करो।
2. आत्मा अमर है, इसलिए मरने की चिंता मत करो।
3. इस संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है।
4. नर्क के तीन द्वार हैं: काम, क्रोध और लोभ।
5. मौन सबसे अच्छा उत्तर है, किसी ऐसे व्यक्ति के लिए, जो आपके शब्दों को महत्व नही देता
6. धर्म केवल कर्म से होता है कर्म के बिना धर्म की कोई परिभाषा ही नहीं है।
7. आत्मा का अंतिम लक्ष्य परमात्मा में मिल जाना होता है।
8. अहंकार करने पर इंसान की प्रतिष्ठा, वंश, वैभव, तीनों ही समाप्त हो जाते हैं।
9. मैं सभी प्राणियों के हृदय में स्थित आत्मा हूँ।
10. मैं सभी प्राणियों का आदि, मध्य और अंत भी हूँ।
11. सत्य कभी नष्ट नहीं हो सकता।
12. अच्छा करने से नहीं डरना चाहिए।