गाजियाबाद: बुधवार को गाजियाबाद में एक 20 वर्षीय हिंदू व्यक्ति को हापुड चुंगी के पास बाइक सवार मुस्लिम युवको ने घेर कर पीटा। उसके साथ उसकी सहकर्मी महिला जो की मुस्लिम है साथ में बाइक पर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की पहचान रहीस अहमदान के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति रजत कुमार और उसकी एक महिला सहकर्मी राज नगर एक्सटेंशन के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में एक साथ काम करते हैं। उन्होंने बताया कि महिला कवि नगर थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली है।
रजत ने कवि नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा कि वह राज नगर एक्सटेंशन से आते समय अपने पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोलपंप पर रुके थे। वहां से बाइक पर सवार कई लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और कवि नगर पुलिस स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर हापुड चुंगी चौराहे के पास उन्हें रोक लिया।
एसीपी (कवि नगर) अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा “हमारी जांच के दौरान, यह पता चला कि संदिग्ध उस पुरुष और महिला को जानते थे। उन्हें एक साथ देखकर उन्होंने महिला से इस बात पर आपत्ति जताई कि वह उनके साथ क्यों घूम रही है। हमने मौके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस ने कहा कि कवि नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 341 (गलत तरीके से कारावास) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। डीसीपी (शहर) निपुण अग्रवाल ने कहा, “हमारी जांच के अनुसार, लगभग 4-5 लोग थे और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”