बेंगलुरु। बेंगलुरु की रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री के भाषण पर पलटवार किया। बेंगलुरु की रैली में प्रियंका ने कहा कि दो दिनों से कहा जा रहा है कि कांग्रेस आपसे आपका मंगलसूत्र, आपका सोना छीनना चाहती है। देश की आजादी के बाद से 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन तब किसी ने किसी का सोना, मंगलसूत्र नहीं छीना। जंग के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है। ये भाजपा वाले महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझ सकते। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं करते। 55 साल क्या कांग्रेस ने किसी का सोना या मंगलसूत्र छीना? जब देश युद्ध लड़ रहा था, इंदिरा जी ने अपने गहने देश को दे दिए थे। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हुआ। उन्होंने कहा कि जब मेरी बहनों को नोटबंदी के चलते अपने मंगलसूत्र गिरवी रखने पड़ते हैं तब प्रधानमंत्री जी कहां थे।