बस्तर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इस संसदीय क्षेत्र के कई इलाके नक्सल प्रभावित हैं। राज्य में लोकसभा की 11 संसदीय सीटें हैं और पहले चरण में बस्तर में मतदान हो रहा है।
मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है। यही कारण है कि मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी करें नजर आने लगी। इस सीट पर भाजपा के महेश कश्यप का कांग्रेस के कवासी लखमा से मुकाबला है।
बस्तर संसदीय क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा सीटें आती हैं। जहां कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 72 हजार 207 है। इनमें पुरुष मतदाता सात लाख 476 हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 71 हजार 679 है।
पहली बार मतदान करने वाले 47,010 मतदाता हैं। 100 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 119 है।
चुनाव मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं। इस संसदीय क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1,961 है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान दोपहर तीन तक ही होगा।
मध्य प्रदेश के 6 संसदीय क्षेत्र में नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान
भोपाल। म.प्र. में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। पहले दो घंटे में नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदाता मतदान हो चुका है।
मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। गर्मी का मौसम होने के कारण मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पहले दो घंटे में कुल 15 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
छिंदवाड़ा में 15.50, जबलपुर में 13.50, बालाघाट में 16.53, मंडला में 16.39, शहडोल में 14.49 और सीधी में 13.57 प्रतिशत हो चुका है। राज्य में लोकसभा के जिन संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है उनमें छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है।
वहीं मंडला में केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम से है। जबलपुर में भाजपा के आशीष दुबे का मुकाबला कांग्रेस के दिनेश यादव से, शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह का मुकाबला कांग्रेस के फुंदे लाल मार्को से, सीधी में भाजपा के डॉक्टर राजेश मिश्रा के सामने कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल हैं और बालाघाट में भाजपा की भारती पाधरी के सामने कांग्रेस के सम्राट सरस्वार से हैं।
पहले चरण की छह संसदीय सीटों में से छिंदवाड़ा सबसे हॉट सीट है। इस सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान में है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि जिन छह संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है, इन संसदीय क्षेत्र में 46 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और यह 13 जिलों तक फैला है।
इन संसदीय क्षेत्र में कुल 88 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें 81 पुरुष और सात महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा जबलपुर में 19 उम्मीदवार है, शहडोल में सबसे कम 10 उम्मीदवार हैं।
उन्होंने आगे बताया पहले चरण के लिए 13,588 मतदान केंद्र हैं। इस चरण में कुल एक करोड़ 13 लाख 9636 मतदाता मतदान करेंगे। 100 वर्ष से अधिक उम्र के 771 मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष उम्र के मतदाताओं की संख्या 3,44,244 है।
उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान
देश में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। 21 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं, जिन पर मतदान जारी है।
लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।
पश्चिम प. बंगाल सबसे आगे, मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें
प. बंगाल में वोटिंग शुरूआत में ठीक-ठाक नजर आ रही है, मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें यही बयान कर रही हैं