‘अतुल गर्ग ने कहा मुन्नी जी को देने जाऊंगा निमंत्रण, यह अभियान बनेगा मिसाल’
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। केन्द्र तथा राज्य सरकार आजादी के 75 वर्ष होने पर इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है और शासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान आया है। प्रत्येक घरों में तिरंगा लहराया जायेगा। वहीं देश भक्ति की बात है तो भाजपा भी इस अभियान मे है और उसके कार्यकर्ता से लेकर विधायक सांसद भी अभियान में जुटे हैं। दैनिक करंट क्राइम ने इस अभियान को लेकर शहर विधायक अतुल गर्ग से बात की। दैनिक करंट क्राइम ने कहा कि जब आप सभी नागरिकों को राष्टÑ ध्वज से जुड़े अभियान में आमंत्रित कर रहे हो तो देश के नागरिकों में विपक्ष के नेता भी आते हैं। राष्टÑभक्ति के इस अभियान में क्या आप पूर्व विधायक सुरेन्द्र मुन्नी को आमंत्रित करोगे कि वह भाजपा की दस अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल हों। क्या आप कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव को आमंत्रित करोगे कि वह आपके साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हों। क्या आप बसपा के पूर्व उम्मीदवार के के शुक्ला को तिरंगा यात्रा में आने के लिए निमंत्रण दोगे। क्या आप समाजवादी पार्टी के नेताओं को आमंत्रित करोगे। दैनिक करंट क्राइम के इस सवाल को भाजपा के शहर विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने सराहनीय सोच से जुड़ा कदम बताया और कहा कि मैं बिल्कुल पूर्व विधायक सुरेन्द्र मुन्नी को आमंत्रित करूंगा। सवाल राष्टÑीय ध्वज का है तो मैं उनके घर भी चला जाउंगा। राष्टÑ सर्वोपरि होता है और राष्टÑध्वज देश की शान है और इसके सम्मान के लिए मैं बिजेन्द्र यादव को भी फोन करूंगा और राहुल चौधरी को भी बुलाउंगा। मैं सभी को फोन करूंगा। अब वो देश की खातिर तिरंगे के सम्मान में आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है। हम तो चाहते हैं कि वो जरूर आयें। मैं करंट क्राइम के माध्यम से भी सभी विपक्ष के नेताओं से अपील करता हूं कि वह तिरंगा यात्रा में जरूर आयें। आओ हम सब मिलकर देश के गौरव राष्टÑीय ध्वज को फहरायें। अतुल गर्ग का निमंत्रण आज विपक्ष के नेताओं के पास पहुंचेगा। बिजेन्द्र यादव से लेकर सुरेन्द्र मुन्नी के फोन पर ये आवाज सुनाई दे सकती है कि मैं अतुल गर्ग बोल रहा हूं। आपको तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए स्रेह पूर्ण निमंत्रण दे रहा हूं। ये अतुल गर्ग का अंदाज है और विपक्ष के नेताओं का स्टाईल क्या होगा ये बाद में पता चलेगा।
ये अभियान नहीं बल्कि देश के राष्टÑीय ध्वज का सामूहिक सम्मान है
शहर विधायक तथा पूर्व राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने तिरंगा महोत्सव को राजनीति से ना जोड़कर देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री के आदेश पर निकाली जा रही है। हर घर तिरंगा केवल सरकार का अभियान नहीं है, हर घर तिरंगा भाजपा का भी अभियान नहीं है ये देश का अभियान है और हमारे राष्टÑीय ध्वज का सामूहिक सम्मान है। विपक्ष को इससे परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि उसे राष्टÑीय ध्वज के सम्मान में आगे आना चाहिए। दस अगस्त को भाजपा की तिरंगा यात्रा में राष्टÑीय ध्वज के प्रति सम्मान का अहसास होगा।
Discussion about this post