Ghaziabad News: कहते है की शादी तो सात जन्मो का रिश्ता कहलाया जाता है, लेकिन कभी कभी यह रिश्ता एक जन्म भी नहीं चल पाता है| जीवन में कुछ ऐसा हो जाता है की लोग एक दूसरे के दुश्मन बन जाते है और कुछ तो जान भी ले लेते है एक दूसरे की और कभी अपनी दे भी देते है| ऐसा ही एक मामला ग़ाज़ियाबाद में आया है, जहां एक पत्नी ने ही अपने पति की किसी और से हत्या करवा दी| सिर्फ अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए| उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची| फिर उसके बाद पति की गुमशुदा की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी| जब पुलिस ने मामले की सही से जांच करी तो खुलासा हुआ| खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान की केसे उसकी पत्नी ने ही उसकी हत्या करवा दी|
क्या है पूरा मामला
यह पुरा मामला ग़ाज़ियाबाद के भाटिया मोड़ दौलतपुरा इलाके का है| जहा मनोज अपनी पत्नी राधा और अपनी 3 साल की बची के साथ रहता था| मनोज एक रिक्शा चला कर अपना घर चलाता था| मनोज के पड़ोस में फिर अलीगढ से आया राजेश रहने लग गया| राजेश एक ट्रक ड्राइवर था| जब मनोज काम पर जाता था तो पीछे से राधा और राजेश के नेन मटके चलते थे| दोनों के बिच नज़दीकिया बढ़ गयी| इस बात का जब मनोज को पता चला तो उसने उसके खिलाफ आवाज़ उठाई और राधा को ऐसा करने से रोकने लगा, लेकिन राधा को कुछ और ही मंजूर था और वो नहीं रुकी | वह किसी भी हालत में राजेश को छोड़ना नहीं चाहती थी| तो मनोज को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने एक खौफनाक साजिश रची|
हुआ खुलासा
एक दिन राजेश ने मनोज को बुलाया और उसको खूब शराब पिलायी| इसके बाद गाला दबा कर उसकी हत्या कर दी| जब मनोज की हत्या हुई उस समय उसके फ़ोन में ऑडियो रिकॉर्डर चालू था| जिसके वजह से ही उनकी यह साजिश का खुलासा हो गया| जब राजेश उसका गाला दबा रहा था तब वो यह कह रहा था की जब तक तू जिन्दा रहेगा राधा मुझे नहीं मिलेगी| मने समझाया था तुझे की में राधा से बहुत प्यार करता हु रास्ते से हट जा क्युकी में उसको पाने के लिए कुछ भी कर सकता हु| पुलिस ने इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया|