Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड को कई बड़ी हिट्स दे चुके है। कार्तिक की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। काम की बात करे तो एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों केबिन खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में काम कर रहे हैं। अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है। उम्मीद है की इसके बाद कार्तिक एक बड़ी फिल्म साइन करने वाले है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ के लिए कार्तिक आर्यन का नाम सामने आ रहा है। कार्तिक आर्यन के इस मूवी में लेने से सीन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक बन सकते है।
हालाँकि, अभी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर कोई चर्चा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा को मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है। फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने आकांक्षा से संपर्क किया है।
सारा अली खान निभा सकती है मुख्य भूमिका
खबर ये भी आ रही है कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अली खान को लिया जा सकता है। अनुराग की प्लानिंग के मुताबिक, कार्तिक और सारा को एक बार फिर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दिखाया जा सकता है। कार्तिक और सारा के रिश्ते को लेकर पहले ही काफी खबरे सामने आ चुकी है। अनुराग भी सारा की एक्टिंग से काफी प्रभावित हैं। यहाँ तक कि फिल्म ‘लव आज कल’ में सारा और कार्तिक की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। अभी फिलहाल फिल्म के लिए सारा का नाम नहीं लिया गया है। हो सकता है बाद में इसका खुलासा किया जाए।
आशिकी 3 में सारा और कार्तिक का ऑन स्क्रीन रोमांस
हाल ही में सारा और कार्तिक लंबे समय बाद एक पार्टी में साथ नजर आए। दोनों कि ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर पूरे B-Town में चर्चा है ही। कहा ये भी जाता है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पहले रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते रहते थे। लेकिन कुछ समय बाद इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए।
Discussion about this post