बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा इस महीने के आखिर में एक दूसरे के हो जाएंगे। दोनों कि शादी कि तारीख तय हो गयी है। ये वीवीआईपी शादी उदयपुर के प्रसिद्द उदयविलास होटल में सम्पन होगी। जिसकी तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। शादी कि रस्में 23-24 सितम्बर को द ओबोरॉय उदयविलास और लीला पैलेस होटल में कि जाएंगी।
इस शादी में वीवीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे इसलिए खास सुविधा और सुरक्षा का ध्यान भी रखा जा रहा है। होटल में 200 से अधिक मेहमानो के ठहरने कि व्यवस्था की गयी है, जिनमे 50 के आस पास वीवीआईपी गेस्ट होंगे।
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास भी इस समारोह का हिस्सा बनेगे।
हल्दी, मेहँदी और महिला संगीत समेत सारे कार्यक्रम 23 तारीख से शुरू होंगे। शादी के बाद कपल हरियाणा में एक रिसेप्शन भी देगा जिसमे भी कई सारे फ़िल्मी और राजनीतिक चेहरे शामिल होंगे। वीवीआईपी मेहमानो को देखते हुए इंटेलिजेंस के अधिकारियो ने भी होटल का निरीक्षण कर जानकारी मांगी है।
राघव और परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी।
Discussion about this post