अनावरण के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का किया गया जोरदार स्वागत, गाजियाबाद के सपाईयों ने भी लिया कार्यक्रम में प्रमुखता से हिस्सा
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर स्वर्गीय रघुवर सिंह प्रधान की मूर्ति का अनावरण शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधिवत रूप से किया। मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हजारों कार्यकर्ता एवं सपा पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। स्कूल प्रागंण में हुए मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में एक मौका ऐसा आया जब लगा कि यह मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम ना होकर कोई जनसभा चल रही हो। मूर्ति अनावरण के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय रघुवर सिंह प्रधान को नमन करते हुए कहा कि स्वर्गीय रघुवर सिंह प्रधान जी ने हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया। स्वर्गीय रघुवर सिंह प्रधान हमेशा गरीबों के मद्दगार रहे और ता उम्र उन्होंने हमेशा गरीबों को न्याय दिलाने का काम किया। मंच पर अपने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं स्वीकार की।
बता दें कि शनिवार को वरिष्ठ सपा नेता एवं नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भरत प्रधान ने अपने स्वर्गीय पिता रघुवर सिंह प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर उनकी मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम नोएडा सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया। मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले स्वर्गीय रघुवर सिंह प्रधान की मूर्ति का विधिवत अनावरण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा नेता एवं नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भरत प्रधान के परिजनों से भी मिले। परिजनों से मुलाकात के बाद स्कूल प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां विभिन्न समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रतीक चिन्ह, पटका, फूल माला, बड़ी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राकेश यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व बार एसोसिएशन गाजियाबाद अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, ब्रहम सिंह यादव, सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,निर्वतमान महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, एडवोकेट रमेश यादव, एडवोकेट हरेंद्र कसाना, राज देवी चौधरी, मनोज पंडित, विक्की ठाकुर, अलाउद्दीन अब्बासी, आरिफ मलिक, मेहताब कुरैशी, रामचरण यादव, वीरपाल यादव, महेंद्र यादव, कूष्ण यादव, ताहिर हुसैन, गुलाब यादव, दिनेश यादव, महेश यादव, रामवीर प्रधान, भोले प्रधान, प्रीतम प्रधान, सतीश चंद्र प्रधान, महेंद्र यादव, ब्रह्मपाल यादव समेत अनेक सपाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इन चेहरों को मंच
पर मिला स्थान
मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में एक तरफ जहां जनपद गाजियाबाद के सपाईयों को मंच पर जगह के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा वहीं कुछ चेहरे ऐसे भी रहे जिन्हें मंच से बकायदा एनाउंसमेंट करके बुलाया गया। मंच पर पूर्व मंत्री राकेश यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धौलाना संतोष यादव, ब्रहमसिंह यादव प्रमुखता से उपस्थित रहे।
अखिलेश यादव के साथ साथ रहे धर्मेंद्र यादव
मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्टÑीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे तो वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पूरे कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव रहे। इस मौके पर दोनों नेताओं ने मंच को साझा किया।
कार्यक्रम में अखिलेश यादव के पहुंचे ही
बेकाबू हुई भीड़
मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एंट्री हुई वैसे ही मौजूद भीड़ बेकाबू होनी शुरू हो गई। मंच पर चढ़ने के लिए जहां सपा नेताओं की ओर से बार बार प्रयास किये जाते रहे वहीं जैसे ही अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे वैसे ही उन्हें देखने के लिए मंच की तरफ भीड़ बढ़ने लगी।
मौके पर उपस्थिति पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास के बाद भी कार्यक्रम में भीड़ अनियत्रित रही और कार्यक्रम में अपना संबोधन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौके से रवाना हो गये।