गाजियाबाद में एक साल में 12 मंदिर तोड़ने जाने के बाद बवाल मच गया। विश्व हिंदू परिषद ने गाजियाबाद नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला है। इसका आरोप है कि नगर निगम ने पिछले करीब 1 साल में 12 मंदिर तोड़े हैं। इस मुद्दे को लेकर 10 मई को नगर निगम का घेराव किया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद के गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग ने बताया कि विवेकानंद नगर में स्थित मंदिर को नगर निगम ने तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पूरा हिंदू समाज आहत है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम ने 1 साल के अंदर 12 मंदिर तोड़ दिए हैं।
महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी। अगर आगे उसने किसी भी मंदिर को तोड़ने की कोशिश की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।