गाजियाबाद (करंट क्राइम)। डीएम आरके सिंह के साथ नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर नगर आयुक्त व डीएम ने मेरठ रोड स्थित कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। निगम अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को कंट्रोल रूम की व्यवस्था के बारे में बताया साथ ही किस प्रकार नगर निगम रूट पर कांवड़ यात्रियों के लिए सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मोबाइल टॉयलेट, मार्गो की साफ-सफाई, प्राचीन मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, कांवड़ मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था, कांवड़ मार्गों पर पानी का छिड़काव, अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम पर नगर आयुक्त समेत निर्माण विभाग की टीम प्रकाश विभाग की टीम अन्य विभागीय अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।