Greater Noida West: जाने मानी हस्ती और सुपरटेक ग्रुप के अध्यक्ष आर.के अरोड़ा की मुसीबते एक के बाद एक बढ़ती ही जा रहीं है। एक बार फिर आर. के अरोड़ा समेत 5 अन्य लोगो के खिलाफ फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरिख कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसकी जांच में पुलिस ज़ोरो शोरों से जुटी है।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार बिसरिख थाना क्षेत्र की पुलिस के पास संजय सिंह नामक एक व्यक्ति ने आकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। दर्ज हुई शिकायत के मुताबिक सुपरटेक विलेज वन में फ्लैट खरीदने के लिए संजय सिंह ने बिल्डर को 43 लाख 80 हज़ार रूपए दिए थे लेकिन उन्हें उनके फ्लैट पर कब्ज़ा नही मिला। हालांकि इस मामले के बाद जब पीड़ित संजय सिंह ने बिल्डर से अपने पैसे वापस लेने चाहे तो उसे पैसे भी नहीं मिले, जिसके बाद उसने थक हार कर कानून की मदद की गुहार लगाई।
इन लोगो के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
सारे मामले के बाद, पीड़ित संजय सिंह ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई, जिसपर बिसरिख थाना क्षेत्र के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया की पीड़ित की शिकायत के आधार पर सुपरटेक ग्रुप के अध्यक्ष आर.के अरोड़ा, एमडी मोहित अरोड़ा, योगेश गोस्वामी, सेल्स मैनेजर राज मंगल और अन्य लोगो के खिलाफ करवाई शुरू हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर कोर्ट को पेश की जाएगी।