Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने मेयर चुनाव की दावेदारी से किया इंकार

पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने मेयर चुनाव की दावेदारी से किया इंकार

कहा पार्टी मेरे नाम पर करेगी विचार तो भी मैं चुनाव के लिए नहीं तैयार
वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद। पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी अक्सर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। वो शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली में खामी को खुलकर लिखते हैं। कई बार अपने कार्यकाल के संस्मरण भी लिखते हैं और कई बार वो अपने शब्दों से मौजूदा निजाम को आईना भी दिखाते हैं। बालेश्वर त्यागी उत्तर प्रदेश सरकार में गृह राज्यमंत्री, व्यापार कर मंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री रहे हैं। एक लम्बे समय से वो भाजपा की राजनीति में अपने लिए नयी जिम्मेदारी और नयी पारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब पता चला है कि बारी का इंतजार खत्म हो गया है और बालेश्वर त्यागी जनप्रतिनिधि वाली कोई चुनावी पारी नहीं खेलना चाहते। सियासी गलियारों में ये चर्चा उठी थी कि पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी भी मेयर टिकट के लिए दावेदारी में हैं। उन्होंने अपनी कई पोस्ट में निगम की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये थे। यहीं से उनकी निगम मेयर दावेदारी की बात चली। करंट क्राइम ने इस मामले में पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी से बात की और उन्हीं से पूछा कि क्या आप मेयर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। यहां पर बालेश्वर त्यागी ने कहा कि मेरा कोई विचार नहीं है और कोई दावेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब आयु 74 वर्ष हो चुकी है और चीजें समय के साथ होती हैं। जब उनसे पूछा गया कि यदि पार्टी आपके नाम पर विचार करती है तो क्या आप मेयर चुनाव लड़ेंगे। यहां पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने कहा कि यदि पार्टी मेरे नाम पर ही विचार करेगी तो भी मैं तैयार नही हूं। 56 वर्ष की आयु में मैं चुनाव हार गया और अब 74 वर्ष की आयु है। पार्टी ने तब मौका नहीं दिया और अब उम्र इस पद के लिहाज से भागदौड़ की नही है।

मैंने तेलूराम काम्बोज को दी थी चुनाव न लड़ने की सलाह
मैंने तेलूराम को समझाया भी था और चुनाव लड़वाया भी था उम्र के हवाले से अब बालेश्वर त्यागी मेयर चुनाव की दावेदारी भी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि निगम में ना तो पार्टी का कोई मामला होता है और ना ही पार्षद पार्टी गाईड लाईन को मानते हैं और ना ही अनुशासन को मानते हैं। विधानसभा में विधायकों पर अनुशासन की नीति होती है और उन्हें पार्टी का निर्णय मानना पड़ता है। लेकिन निगम में पार्षद ही पार्षद की बात कई बार नहीं मानते। मैंने तेलूराम काम्बोज को समझाया था कि मेयर चुनाव मत लड़ो, आयु का तकाजा है। लेकिन एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह मैंने उनकी पैरोकारी भी की और उन्हें चुनाव भी लड़वाया। लेकिन समझाया भी था कि 75 की उम्र में कई चीजों को बदला नहीं जा सकता है।

You might also like

गुंजा सिंह जैसे अधिकारी अपने व्यवहार से देते हैं सरकार का सुंदर संदेश

गुंजा सिंह जैसे अधिकारी अपने व्यवहार से देते हैं सरकार का सुंदर संदेश

September 24, 2023
जब सुबह 6 बजे मेयर पहुंची विजयनगर, नहीं मिले कर्मचारी

जब सुबह 6 बजे मेयर पहुंची विजयनगर, नहीं मिले कर्मचारी

September 24, 2023
Share234Tweet146Pin53
Previous Post

मुख्यमंत्री के आगमन के बाद बनेगा सीन ऑफ निगम इलेक्शन

Next Post

UAE के विदेश मंत्री दो दिवसीय भारत दौरे पर , एस जयशंकर से की मुलाकात

current crime desk

current crime desk

Related Stories

गुंजा सिंह जैसे अधिकारी अपने व्यवहार से देते हैं सरकार का सुंदर संदेश

गुंजा सिंह जैसे अधिकारी अपने व्यवहार से देते हैं सरकार का सुंदर संदेश

by Ravindra Sharma
September 24, 2023
0

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। वैसे तो सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप काम करते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरा...

जब सुबह 6 बजे मेयर पहुंची विजयनगर, नहीं मिले कर्मचारी

जब सुबह 6 बजे मेयर पहुंची विजयनगर, नहीं मिले कर्मचारी

by Ravindra Sharma
September 24, 2023
0

निगम सिस्टम को बताया दोषी, कार्यप्रणाली में सुधार करने के दिये निर्देश गाजियाबाद (करंट क्राइम)। मेयर सुनीता दयाल लगातार सिस्टम...

चोर ने किये पैसों के साथ सपने भी चोरी, नहीं बना पाएंगे नया घर

by rajesh
September 24, 2023
0

Faridabad News : एतमादपुर में रहने वाली एक मनीषा नामक महिला अपने परिवार के साथ छोटे से घर में रहती...

transformer

ट्रांसफार्मर की चोरी के इलज़ाम में हुए गिरफ्तार, अब कैसे चलेगा घर खर्च

by rajesh
September 24, 2023
0

Ghaziabad Crime News:  कुछ दिनों से यह खबर सुनने में आ रही है कि ग़ाज़िआबाद के अलग अलग क्षेत्रों में...

Next Post
UAE के विदेश मंत्री दो दिवसीय भारत दौरे पर , एस जयशंकर से की मुलाकात

UAE के विदेश मंत्री दो दिवसीय भारत दौरे पर , एस जयशंकर से की मुलाकात

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.