कूड़ा निस्तारण पर प्रदेश के सभी निगम करेंगे गहन मंथन
कार्यशाला में प्रदेश के समस्त निगमाधिकारी एवं आवास विकास के अधिकारी लेंगे हिस्सा
नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर देंगे निगम के कार्यो का प्रजेंटेशन
26 अगस्त को जनपद गाजियाबाद में आयोजित होगी कार्यशाला
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। गाजियाबाद नगर निगम पिछले दो वर्षो के कार्यकाल में काफी चर्चित रहा है। चर्चित होने के पीछे निगम की ओर से कराये जा रहे विकास कार्य एवं साफ सफाई सबसे प्रबल कारण हैं। अब उत्तर प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी गाजियाबाद नगर निगम के मॉडल को लागू किया जायेगा।
गाजियाबाद नगर निगम की वर्किंग किस तरह की है और किस तरह से शहरी क्षेत्र को सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है इसका मॉडल प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी लागू किया जायेगा। 26 अगस्त को जनपद गाजियाबाद में एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रदेश के समस्त नगर निगमों के अधिकारी एवं आवास विकास के अधिकारी प्रमुखता से हिस्सा लेंगे। आयोजित होने जा रही कार्यशाला को नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर संबोधित करेंगे और बतायेंगे कि किस तरह से गाजियाबाद नगर निगम स्वच्छता को लेकर कदम बढ़ा रहा है। साथ ही कूड़ा निस्तारण को लेकर भी सभी निगमाधिकारी एवं आवास विकास अधिकारी आयोजित होने वाली कार्यशाला में मंथन करेंगे।
बताया जा रहा है कि जनपद गाजियाबाद के किसी बड़े होटल में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में प्रदेश के समस्त 16 निगमों के अधिकारी प्रमुखता से हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में गाजियाबाद नगर निगम के उन कार्यो को अन्य निगमों के अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा जिससे शहरी क्षेत्र की सुंदरता में अमूलचूल परिवर्तन देखने को
मिला है। गाजियाबाद नगर निगम के मॉडल को अब प्रदेश के अन्य निगमों में लागू किया जायेगा। बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को आयोजित होने वाली कार्यशाला में निगम के आलाधिकारी जहां मौजूद रहेंगे वहीं अन्य निगमों के अधिकारी प्रमुखता से मौजूद रहेंगे।
यातायात पुलिस ने काटा चालान, हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया कोहराम
Ghaziabad: गाजियाबाद में हाल के एक घटनाक्रम ने यातायात और धार्मिक शब्दों के चालान पर हो रहे विवाद को फिर...
Discussion about this post