ग़ाज़ियाबाद: ग़ाज़ियाबाद से कांबड़ लेने गयी महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। ग़ाज़ियाबाद से कांवड़ लेने गयी महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस को गश्त के दौरान महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने बताया की गश्त के दौरान शुक्रवार की रात डॉक्टर भटनागर गली के पास एक महिला बेहोश मिली, उसकी हालत इतनी नाजुक थी की कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। महिला को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हालत थोड़े सुधरने पर महिला ने बताया की एक युवक उससे मदद का बहाना बनाकर बाइक पर बैठा कर ले गया और उसको अपने कमरे पर बंधक बनाकर गैंगरेप किया। महिला ने खुद को जिला ग़ज़ियाबाद का निवासी बताया है और एक आरोपी का नाम बताया है। मामले में पुलिस की छानबीन और आरोपी को पकड़ने की तलाश जारी है।
शनिवार को बजरंगदल कार्यकर्ताओं तक जब ये बात पहुंची तो वो तुरंत अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की। महिला ने आगे बताया की वो हरिद्वार से कांवड़ लेकर जा रही थी और रुड़की के बोट क्लब के पास एक शिविर में रुकी। वहाँ उसको अपना फ़ोन चार्ज करने की आवश्यकता पड़ी तो एक युवक फ़ोन चार्ज करने का बहाना लेकर उसको अपने रूम पर ले गया और वहाँ उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के पास मोबाइल और छह हज़ार रूपये भी छिन लिए।
Discussion about this post