पुलिस लाईन में यातायात कैप्सूल कोर्स के तहत रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों ने ली विशेष क्लास
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम व अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शनिवार को खास क्लास संचालित की गई। जिसमें गाजियाबाद की पुलिस लाइन में 68 मुख्य आरक्षी और 63 आरक्षी के चल रहे साप्ताहिक यातायात कैप्सूल कोर्स के तहत 2 पूर्व पुलिस अधिकारियों ने यातायातकर्मियों को बेहतर यातायात संचालित करने के टिप्स दिए। इस दौरान सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी मुकुल उपाध्याय और इंस्टिट्यूट आॅफ ट्रैफिक एजुकेशन के एडवाइजर केपी सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने आचरण में सुधार लाने के साथ ही यातायात पुलिस की भूमिका, कर्तव्य, मेला एवं वीआईपी ड्यूटी में यातायात नियंत्रण करने की महत्वपूर्ण टिप्स कर्मचारियों के साथ साझा की। दरअसल गाजियाबाद के नवनियुक्त सीपी अजय मिश्रा ने गाजियाबाद की यातायात और जाम की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जिला पुलिस को एक टास्क के रूप में दिया है। जिसके लिए उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों का एक सप्ताह का विशेष कैप्सूल कोर्स भी शुरू कराया है। जिसमें 133 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को प्रथम चरण में ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी कड़ी में दोनों पूर्व अधिकारियों ने यातायात पुलिसकर्मियों को बेहतर संचालन और व्यवहार करने के बारे में जानकारी दी।
सोमवार से सड़कों पर उतरेंगे ट्रेंड ट्रैफिक पुलिसकर्मी
एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया है कि सोमवार से गाजियाबाद कमिश्नरेट इलाके में ट्रेंड ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यातायात संचालित करने से लेकर संचालन में लगाया जाएगा। इस दौरान प्रमुख स्थानों पर जाम नहीं लगे और लोगों को वाहनों की लंबी कतार से न जूझना पड़े इसका भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही मैपल ऐप के जरिए भी यातायात से संबंधित जानकारियां अपडेट की जाएंगी। वह गूगल मैप का भी आने जाने में प्रयोग करें, जिससे लोगों को असुविधा होने से बचाया जा सकेगा।
बेंगलुरु कन्नड़ अभिनेता नागभूषण गिरफ्तार कपल पर चढ़ा दी तेज स्पीड कार, महिला की मौत
पुलिस ने रविवार को कहा कि कन्नड़ फिल्म अभिनेता नागभूषण एसएस को गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि कथित तौर...
Discussion about this post