2017 में विपक्ष व निर्दलीय प्रत्याशियों का वोट आंकड़ा दे रहा है भाजपा को चुनौती
सम्पूर्ण विपक्ष व निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले थे 301212 वोट वहीं भाजपा को 282793 वोट
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का निर्वाचन होने के बाद अब सभी राजनैतिक दल धीरे धीरे निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। खासकर सत्तारूढ़ भाजपा ने निकाय चुनाव के संबंध में अपने संगठन पदाकारियों को निर्देशित भी कर दिया गया है वहीं विपक्ष कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य दलों में अभी निकाय चुनाव की सरगर्मियां ठंडी दिखाई दे रही हैं। पूर्व के 2017 के निकाय चुनाव के रिजल्ट पर गौर की जाये तो सम्पूर्ण विपक्ष एवं निर्दलीय प्रत्याशियों की वोट का आंकलन करें तो सत्तारूढ़ भाजपा को पटखनी दी जा सकती है लेकिन यदि अपने अपने स्तर पर विपक्षी दल चुनाव में उतरे तो भाजपा को हरा पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। सम्पूर्ण विपक्ष एवं निर्दलीय की वोटों का आकंलन करें तो सम्पूर्ण विपक्ष एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में 301212 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया था वहीं भाजपा को 282793 मत प्राप्त हुए थे और वह विजयी साबित हुई थी। बता दें कि वर्ष-2017 के निकाय चुनाव में मेयर सीट के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी के रूप में आशा शर्मा मैदान में थी और उन्हें 282793 मत प्राप्त हुए थे वहीं कांग्रेस के टिकट पर डॉली शर्मा मैदान में थी और उन्हें डॉली शर्मा 119118 मत प्राप्त हुए थे।
वहीं सपा प्रत्याशी के रूप में राशि गर्ग मैदान में रही उन्हें 40623 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी के रूप में मुन्नी चौधरीने मेयर का चुनाव लड़ा और उन्हें 77033 वोट मिले। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में डा.΄ा्रगति त्यागी ने चुनाव लड़ा और उन्हें 13665 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा रालोद के टिकट पर कुसुम राघव ने चुनाव लड़ा और उन्हें 9402 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रोमी माथुर 2330 , सावित्री देवी 5493, शालिनी कंसल 2222, बबीता 1968, वीरमती 3655, संगीता 533, जैनम को 3170 वोट मिले थे। यदि सभी विपक्षी दल एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाये तो यह आंकड़ा भाजपा के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। यहां सम्पूर्ण विपक्ष एवं निर्दलीय वोटों का आंकड़ा 301212 वोट बैठता है वहीं भाजपा के वोटों का आंकड़ा 282793 है। ऐसे में यदि सम्पूर्ण विपक्ष एकजुट होकर मेयर चुनाव लड़ता है तो वह भाजपा को चुनाव में कड़ी टक्कर दे सकता है।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लेता था घूस: कर्मचारी दरखास्त
Ghaziabad: आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर घूस लेने के मामले का मामूला जानकारी के रूप में सामने आया है।...
Discussion about this post