Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

मणिपुर चुनाव : इस बार अकेले चुनाव लड़ सकती है भाजपा

मणिपुर चुनाव : इस बार अकेले चुनाव लड़ सकती है भाजपा

You might also like

Ujjain Rape Case

Ujjain Rape Case: ऑटो चालक समेत 3 अन्य गिरफ्तार, मदद की आस में 8 किमी तक चली लड़की

September 28, 2023
एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

September 27, 2023
इंफाल। मणिपुर में 2017 में पहली बार सत्ता हासिल करने वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन किया था और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त किया था। लेकिन इस बार ऐसी संभावना है कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम के मंत्री अशोक सिंघल(मणिपुर चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी) ने अलग-अलग संकेत दिए कि भगवा पार्टी इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है।

हालांकि, भौमिक और सिंघल दोनों ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन को पूरी तरह से खारिज नहीं किया।
सिंघल ने गुवाहाटी में संभावित गठबंधन के बारे में कोई जानकारी दिए बिना कहा, “हम समान विचारधारा वाले दलों और सहयोगियों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे हैं।”
हालांकि, दोनों मंत्रियों ने दावा किया कि भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भौमिक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस बार भाजपा अपने सुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी।
त्रिपुरा के एक भाजपा नेता भौमिक ने कहा, “हमारे केंद्रीय नेता जल्द ही मणिपुर चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। मणिपुर में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर तरह से सक्रिय हैं।”
15 वर्षों के बाद, 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कांग्रेस के 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद सत्ता हासिल किया था।
लेकिन भगवा पार्टी, जिसने 21 सीटें हासिल की थीं, ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार विधायकों, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार सदस्यों, तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र विधायक और एक निर्दलीय सदस्य के समर्थन से गठबंधन सरकार बनाई।
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने हालांकि पहले ही इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है और वह कम से कम 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
भाजपा नीत सरकार की एक अन्य सहयोगी नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) अभी भी मणिपुर में चुनाव पूर्व गठबंधन पर कोई फैसला नहीं लिया है।
एनपीएफ मणिपुर राज्य इकाई के अध्यक्ष अवांगबो न्यूमई ने दावा किया कि एनपीएफ और भाजपा के बीच अच्छे संबंध हैं लेकिन दोनों दलों के बीच अभी तक चुनाव पूर्व गठबंधन को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
न्यूमाई ने कहा कि पार्टी को 40 संभावित उम्मीदवारों के आवेदन मिले हैं।
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Share234Tweet146Pin53
Previous Post

यूपी चुनाव: बिकरू को बेसब्री से चुनाव का इंतजार

Next Post

आरएलडी ने अपनी तीसरी सूची जारी की, छपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर चुनाव लड़ेंगे

current crime desk

current crime desk

Related Stories

Ujjain Rape Case

Ujjain Rape Case: ऑटो चालक समेत 3 अन्य गिरफ्तार, मदद की आस में 8 किमी तक चली लड़की

by mayank
September 28, 2023
0

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और सड़क पर खून...

एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

by rajesh
September 27, 2023
0

2023 एशियाई खेलों में, भारतीय शूटर सिफ्ट कौर समरा ने व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन प्रतियोगिता में सुनहरे दांव...

madhya pradesh 12 year old girl raped walking on street half naked shooed away

मध्य प्रदेश: बलात्कार के बाद अर्धनग्न और लहूलुहान घूमती रही 12 वर्षीय लड़की, मदद मांगी तो भगा दिया गया

by mayank
September 27, 2023
0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को एक 12 साल की लड़की अर्धनग्न और लहूलुहान हालत में सड़कों पर घूमती...

Arvind Kejriwal New house CBI inquiry set

अरविंद केजरीवाल के नए आवास मामले में CBI जांच के आदेश

by mayank
September 27, 2023
0

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण से संबंधित आरोपों की...

Next Post
आरएलडी ने अपनी तीसरी सूची जारी की, छपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर चुनाव लड़ेंगे

आरएलडी ने अपनी तीसरी सूची जारी की, छपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर चुनाव लड़ेंगे

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.