गाजियाबाद (करंट क्राइम)। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर रविवार को दैनिक करंट क्राइम मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत दैनिक करंट क्राइम के संपादक मनोज गुप्ता, समाचार संपादक दीपक भाटी तथा समस्त करंट क्राइम परिवार ने किया। दैनिक करंट क्राइम मुख्यालय पहुंचे डॉ सोमेन्द्र तोमर ने इस अवसर पर कई विषयों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा को बदलने का काम योगी सरकार ने किया है। आज उत्तर प्रदेश में माफिया और बदमाश या तो पलायन कर चुके हैं या फिर वो दुनिया छोड़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने तरक्की की है। आज लोगों को विद्युत कटौती से नहीं जूझना पड़ता है। गांव से लेकर शहर तक रोशनी से जगमगा रहे हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की सुविधा मिले। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम कसी गई है और पारदर्शी कार्य प्रणाली से आम आदमी को राहत मिली है। दैनिक करंट क्राइम मुख्यालय पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर ने करंट क्राइम परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। दैनिक करंट क्राइम के वरिष्ठ सवांददाता सुभाष शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता गौरव शशि नारायण, साहिबाबाद ब्यूरो चीफ उदयवीर सिंह, संवाददाता नन्द किशोर उपाध्याय, मार्किटिंग हैड हरीश कुमार, जोगिन्दर सिंह, डिजाइनर हैड विशाल चौहान, वरिष्ठ डिजाइनर रवि शर्मा कर्मयोगी, डिजाइनर नितिन कुमार से ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर मिले। इस दौरान उन्होंने करंट क्राइम परिवार से कई मुद्दो पर चर्चा की।
कमांडर 2.0 रिपीट होने पर हुआ संजीव शर्मा का स्वागत
करंट क्राइम। संजीव शर्मा फिर से महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए हैं। कार्यकर्ताओं में भगवा कमांडर के नाम से मशहूर संजीव शर्मा पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे अध्यक्ष हैं जो 16 नगर निगम में अकेले और वेस्ट यूपी में दो चेहरों में शामिल हैं जो रिपीट हुए हैं। रविवार को जब संजीव शर्मा दैनिक करंट क्राइम मुख्यालय आये तो करंट क्राइम परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव शर्मा ने करंट क्राइम परिवार का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से पूरे भाजपा परिवार को एक साथ लेकर चलने तथा पूरे समर्पण भाव के साथ भाजपा के लिए कार्य करने की रही है और रहेगी।
Discussion about this post