गाजियाबाद (करंट क्राइम)। गाजियाबाद नगर निगम की आज शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है। निगम की बोर्ड आज सुबह 11 बजे से शुरू होने थी जिसे स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड बैठक के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से सभी पार्षदों को एजेंडा भी जारी कर दिया गया था। निगम प्रशासन बोर्ड की बैठक तैयारी में लगा हुआ था। वीरवार अचानक से बोर्ड की बैठक को मेयर आशा शर्मा ने स्थगित कर दिया। बोर्ड की यह बैठक अब अगले सप्ताह होने के असार है। बोर्ड बैठक में कई तरह के विवाद उठने की संभावना थी। इसी के चलते नगर निगम प्रशासन और पार्षद अपने स्तर से तैयारी में लगे हुए थे। हालांकि कई दिनों से नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर एक कार्यशाला में मुंबई गए हुए थे। दूसरी और सदन सचिव को कई पार्षद अलग अलग पत्रावली सदन में पेश करने की मांग कर रहे थे। यह बैठक इस लिए भी खास है कि जल्दी ही हो सकता है कि निगम चुनाव का बिगुल बज जाए। ऐसे में मेयर आशा शर्मा की कोशिश है कि सभी पार्षदों को अपने मसले उठाने के लिए मौके मिले। इसके लिए उन्हें निगम द्वारा जारी एजेंडा पढ़ने और तैयारी के लिए मौका मिले। इस कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया।
8० एकड़ ज़मीन पर बन रहा है ट्रांजिट हब
Ghaziabad News: यूपी हाउसिंग बोर्ड द्वारा करीब 80 एकड़ ज़मीन पर एक मल्टी -मॉडल ट्रांजिट हब स्थापित करने पर विचार-...
Discussion about this post