Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

सपा-रालोद को नहीं दिया समर्थन, लोगों को समझने में हुई गलती : राकेश टिकैत

सपा-रालोद को नहीं दिया समर्थन, लोगों को समझने में हुई गलती : राकेश टिकैत

You might also like

Ujjain Rape Case

Ujjain Rape Case: ऑटो चालक समेत 3 अन्य गिरफ्तार, मदद की आस में 8 किमी तक चली लड़की

September 28, 2023
एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

September 27, 2023
नई दिल्ली। यह बात सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सपा-रालोद के गठबंधन को समर्थन दिया है, लेकिन उनके भाई और यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस बात से खंडन करते हुए कहा, “हमने कोई समर्थन नहीं दिया, लोगों को समझने में गलती हुई है।” मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना विधानसभा सीट से टिकट की घोषणा होने के बाद लोकदल के गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान किसानों की राजधानी सिसौली पहुंचे, हालांकि इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सपा और रालोद के गठबंधन का खुलकर समर्थन करने का वीडियो भी सामने आया है।

जब इस मामले पर राकेश टिकैत से पूछा गया कि क्या आप सपा-रालोद को समर्थन दे रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने आईएएनएस से कहा, “हमने अभी तक कोई समर्थन नहीं दिया है और हम जल्द ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी पुष्टि भी करेंगे। अलग-अलग पार्टियों के नेता गांव पहुंच रहे हैं तो सभी से यही कहा जा रहा है कि आप चुनाव लड़ें।”
“यदि कोई व्यक्ति आपके घर आता है तो यही कहा जाता है कि हम आपके साथ हैं। हम किसी को नहीं बोल रहे कि आप किसको वोट डालें।”क्या अभी तक इसपर फैसला नहीं किया गया? इस सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा, हमने तय कर लिया है कि हम किसी को समर्थन नहीं देंगे। सब जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।
क्या समर्थन की जो खबरें चलाई गईं, वे गलत हैं? इस पर टिकैत ने बताया, लोगों को समझने में गलती हुई है। हमारा किसी को समर्थन नहीं है। सभी पार्टियां अपना चुनाव लड़ें।
दरअसल, वीडियो में मुजफ्फरनगर के किसान भवन में एक बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मंच से संबोधन करते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं, आप सभी चुनाव अच्छे से लड़ें, आप लोगों के प्रतिष्ठा की बात है।
यूपी चुनाव को देखते हुए सपा-रालोद गठबंधन, कांग्रेस और बसपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सपा-रालोद गठबंधन ने मुजफ्फरनगर जिले में बुढ़ाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान और शामली के थाना भवन से अशरफ अली को मैदान में उतारा है।
वहीं 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा एक फरवरी से मिशन यूपी शुरू करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की थी।
इस सूची में सभी प्रत्याशी रालोद के हैं, इससे पहले गुरुवार को 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई थी, इसमें सपा के 10, जबकि रालोद के 19 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। अब तक 26 सीटों पर रालोद के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

Share234Tweet146Pin53
Previous Post

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हरक सिंह रावत को किया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, भाजपा ने भी 6 साल के लिए निकाला

Next Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज

current crime desk

current crime desk

Related Stories

Ujjain Rape Case

Ujjain Rape Case: ऑटो चालक समेत 3 अन्य गिरफ्तार, मदद की आस में 8 किमी तक चली लड़की

by mayank
September 28, 2023
0

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और सड़क पर खून...

एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

by rajesh
September 27, 2023
0

2023 एशियाई खेलों में, भारतीय शूटर सिफ्ट कौर समरा ने व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन प्रतियोगिता में सुनहरे दांव...

madhya pradesh 12 year old girl raped walking on street half naked shooed away

मध्य प्रदेश: बलात्कार के बाद अर्धनग्न और लहूलुहान घूमती रही 12 वर्षीय लड़की, मदद मांगी तो भगा दिया गया

by mayank
September 27, 2023
0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को एक 12 साल की लड़की अर्धनग्न और लहूलुहान हालत में सड़कों पर घूमती...

Arvind Kejriwal New house CBI inquiry set

अरविंद केजरीवाल के नए आवास मामले में CBI जांच के आदेश

by mayank
September 27, 2023
0

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण से संबंधित आरोपों की...

Next Post
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.