पार्टी कार्यालय से लेकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता देते रहे मुबारकबाद
वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद। संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष हैं और एक ऐसे महानगर अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल रहा है जिसमें वो अपने विधायक और पूर्व राज्यमंत्री द्वारा ही अब तक के सर्वाधिक लोकप्रिय अध्यक्ष घोषित किये गये हैं। संजीव शर्मा ने अपने तीन साल के कार्यकाल में वास्तव में लोकप्रियता का एक भौकाल बनाकर रखा तो वो ऐसे अध्यक्ष के रूप में हमेशा याद किये जायेंगे जिनके कार्यकाल में कार्यकर्ता के चेहरे पर तनाव नही बल्कि मुस्कान रही है। संजीव शर्मा ने महानगर अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं और संगठन के बड़े नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों के बीच संबंधों का एक शानदार सेतू तैयार किया है। स्वयं आगे आकर कार्यकर्ता की समस्या के समाधान का प्रयास करते हैं। इतना बड़ा संगठन चलाया लेकिन कभी उनको गुस्सा नही आया। कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया है। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसे सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। मंगलवार को जब उनके बेमिसाल कार्यकाल के तीन साल पूरा हुए तो यहां महानगर कार्यालय से लेकर सोशल मीडिया की बधाई ने बताया कि भगवा कमान्डर के रूप में प्रसिद्ध संजीव शर्मा ने वास्तव में अपने कार्यकाल में क्या कमाया है। महानगर कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा तो सोशल मीडिया पर भी तीन साल के सफल कार्यकाल की धूम रही। अब ये देखना है कि पार्टी इस सफल कार्यकाल को, कार्यकर्ताओं के प्रति उनके और उनके प्रति कार्यकर्ताओं के इमोशन को क्या किसी चुनावी प्रमोशन में बदलती है। उनका कद संगठन में बढ़ाया जाता है या उन्हें चुनावी मैदान में लाया जाता है। बहरहाल उनको संगठन की जिम्मेदारी मिली थी जिसे उन्होंने बेहद सफलता पूर्वक निभाया है।
Discussion about this post