Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

निगम चुनाव की नदिया पार से वॉर्ड 85 की दावेदारी में आए छह दावेदार

निगम चुनाव की नदिया पार से वॉर्ड 85 की दावेदारी में आए छह दावेदार

मौजूदा भाजपा पार्षद के सामने वॉर्ड अध्यक्ष से लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष लड़ने को तैयार

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। नगर निगम चुनाव की तैयारी इस पार से लेकर उस पार तक चल रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। जोरशोर से तैयारी चल रही है और जनसेवकों की एक पूरी फौज वॉर्ड में सेवा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। हिंडन पार इलाके से निगम चुनाव की वॉर्ड तैयारी में आज बात वॉर्ड 85 की। हिंडन पार का ये वॉर्ड मौजूदा समय में भाजपा का वॉर्ड है। यहां मिश्रित आबादी है और भाजपा पार्षद के सामने उसी के दल के लोग चुनावी ताल ठोंक रहे है। यहां जो छह दावेदार अभी सामने आए है वो सभी भाजपा के है। सभी अपने-अपने दावे कर रहे हैं और विकास की गंगा बहाने की बात कर रहे हैं। मध्यम वर्गीय मतदाताओं का ये इलाका इस बार किसके पक्ष में जाएगा ये समय बताएगा।
लाजपत नगर, ओमनगर डबल स्टोरी का इलाका है वॉर्ड 85
नगर निगम के वॉर्ड 85 की बात करें तो हिंडन पार का ये इलाका लाजपत नगर और ओमनगर डबल स्टोरी क्षेत्र का इलाका है। लाजपत नगर के ए, ई और जी ब्लॉक इस वॉर्ड में आते हैं। लगभग 12 हजार मतदाता यहां अपने पार्षद को चुनते है। हिंडन पार के अन्य वॉर्डों की अपेक्षा यहां हाईराइज सोसायटी नहीं बल्कि मिडिल क्लास मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करता है।
वॉर्ड से लेकर मंडल तक भगवा दावेदार चुनाव लड़ने को तैयार
लगभग 12 हजार मतदाताओं की ताकत को अपने में समेटे वॉर्ड 85 में दावेदारी की पूरी बयार ही भाजपाई है। यहां वॉर्ड अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक चुनाव लड़ने को तैयार है। वॉर्ड अध्यक्ष कमल पाटिल, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप भारद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष चरणजीत वासुदेव, वॉर्ड सचिव सचिन डागर चुनाव लड़ने को तैयार है तो भाजपा कार्यकर्ता भूपेन्द्र नयाल को भी वॉर्ड से चुनाव लड़ना है उनकी भी टिकट दावेदारी है।
भाजपा पार्षद के वॉर्ड में कमियां गिना रहे हैं भाजपा के दावेदार
वॉर्ड 85 से विनोद शर्मा भाजपा पार्षद है और उनके वॉर्ड में कमियां भी कांग्रेस या सपा नहीं बल्कि भाजपा वाले गिना रहे है। भाजपा के ही सचिन डागर ने कहा कि वॉर्ड में विकास कार्य न के बराबर हुए है। पार्टी यदि हमे मौका देगी तो हम बता देंगे कि विकास कैसे होता है। भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्र के पार्कों की हालत बहुत खराब है। मैं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करूंगा। भूपेन्द्र नयाल, कमल पाटिल दावा कर रहे हैं कि लोगों के बीच रहका काम करेंगे। लोगों की समस्याओं को जानते है। चरणजीत वासुदेव का कहना है कि भाजपा को मेरे बारे में सोचना चाहिए मैं पुराना कार्यकर्ता हंू।
पार्षद विनोद शर्मा का दावा हमने कराया है वॉर्ड में रिकॉर्ड काम
वार्ड 85 से विनोद शर्मा भाजपा के पार्षद है। उनका दावा है कि उन्होंने वॉर्ड में रिकॉर्ड 100 प्रतिशत काम किया है। काम के बल पर ही अपनी जीत दर्ज करेंगे। उनका कहना है कि इस योजना में ढाई साल कोविड में निकले है। उम्मीद है कि पार्टी मुझे ही मौका देगी।

You might also like

transit hub

8० एकड़ ज़मीन पर बन रहा है ट्रांजिट हब

September 22, 2023
भगवा कमांडर की टीम में कौन सा चेहरा बनेगा महामंत्री

भगवा कमांडर की टीम में कौन सा चेहरा बनेगा महामंत्री

September 21, 2023
Share234Tweet146Pin53
Previous Post

जनप्रतिनिधि से लेकर नेता तक बता रहे देवतुल्यों को नए-नए फंडे

Next Post

तलाक-ए-हसन तीन तलाक जैसा नहीं, महिलाओं के पास विकल्प: सुप्रीम कोर्ट

current crime desk

current crime desk

Related Stories

transit hub

8० एकड़ ज़मीन पर बन रहा है ट्रांजिट हब

by rajesh
September 22, 2023
0

Ghaziabad News: यूपी हाउसिंग बोर्ड द्वारा करीब 80 एकड़ ज़मीन पर एक मल्टी -मॉडल ट्रांजिट हब स्थापित करने पर विचार-...

भगवा कमांडर की टीम में कौन सा चेहरा बनेगा महामंत्री

भगवा कमांडर की टीम में कौन सा चेहरा बनेगा महामंत्री

by Ravindra Sharma
September 21, 2023
0

वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम) गाजियाबाद। भगवा कमांडर का आॅपरेशन लोटस सफल हुआ है और वो फिर से लौट कर कमल...

एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य के भाव की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगी जी 20 समिट: सीएम योगी

एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य के भाव की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगी जी 20 समिट: सीएम योगी

by Ravindra Sharma
September 15, 2023
0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए सभी राष्ट्रों को ''वसुधैव कुटुंबकम'' दर्शन को आत्मसात कर...

यूरोप की छह दिवसीय यात्रा पर बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुंचे  राहुल गांधी

यूरोप की छह दिवसीय यात्रा पर बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुंचे राहुल गांधी

by Ravindra Sharma
September 15, 2023
0

ब्रुसेल्स । यूरोप की छह दिवसीय यात्रा पर गुरुवार सुबह बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय प्रवासियों...

Next Post
तलाक-ए-हसन तीन तलाक जैसा नहीं, महिलाओं के पास विकल्प: सुप्रीम कोर्ट

तलाक-ए-हसन तीन तलाक जैसा नहीं, महिलाओं के पास विकल्प: सुप्रीम कोर्ट

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.