Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

खामोश हो गयी ओज रस की राष्टय कवि कृष्ण मित्र की आवाज

खामोश हो गयी ओज रस की राष्टय कवि कृष्ण मित्र की आवाज

वीर रस के एक काव्य युग का हुआ अंत, आप हमेशा रहेंगे जिंदाबाद

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। मेहरबान दोस्तों नौजवान साथियों कौन है जो देश के भविष्य को संवार ले। मुस्कुराकर जिंदगी को प्यार से दुलार ले।
एक इंकलाब आके लौट कर चला गया जैसी वीर रस की आवाज जो मंच से गूंजती थी, ओज रस की जो आवाज लालकिले के कविसम्मेलन से गूंजती थी और गाजियाबाद का नाम जिंदाबाद करती थी, वो आवाज गुरुवार को हमेशा के लिए खामोश हो गयी। राष्टÑीय कवि कृष्ण मित्र ने गुरुवार को यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही काव्य जगत से लेकर शहर के सभी वर्गों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। राष्टÑीय कवि कृष्ण मित्र ने 92 वर्ष की अवस्था में इस दुनिया को अलविदा कहा। बुद्धिजीवी, साहित्यकारों और पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक जताया। गाजियाबाद का नाम वीर रस के काव्य में अंतर्राष्टÑीय स्तर पर स्थापित करने वाले कवि कृष्ण मित्र पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें उपचार के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को हिन्डन घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग हिन्डन मोक्ष स्थल पर पहुंचे।
हरिओम पंवार पहुंचे हिन्डन मोक्ष स्थल पर और कुमार विश्वास पहुंचे घर
राष्टÑीय कवि कृष्ण मित्र के निधन पर कवियों ने शोक व्यक्त किया। ओज रस के कवि हरिओम पंवार राष्टÑीय कवि कृष्ण मित्र के निधन का समाचार मिलते ही गाजियाबाद आये। वह हिन्डन मोक्ष स्थल पर श्रृद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। वहीं सुविख्यात कवि कुमार विश्वास भी कृष्ण मित्र के निधन का समाचार मिलते ही कृष्ण मित्र के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय कृष्ण मित्र के पुत्र तथा भाजपा पार्षद हिमांशु लव और पौत्र मनु वशिष्ठ से मिलकर शोक व्यक्त किया और कृष्ण मित्र को श्रृद्धांजलि दी। कवि गोविन्द गुलशन, रमा सिंह, विष्णु सक्सैना, आलोक यात्री, जकी तारीक, सरवर हसन सहित कई कवियों ने शोक व्यक्त किया।
शम्भू दयाल कॉलेज से एमए हिन्दी करने के बाद 22 वर्षों तक की शिक्षक की नौकरी
स्वर्गीय कृष्ण मित्र का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के लॉयलपुर स्थित ब्रह्मचर्य गुरूकुल में रहकर संस्कृत की शिक्षा ग्रहण की और फिर पंजाब की हिन्दी रत्न परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद देश का विभाजन हो गया और उनका परिवार भारत आ गया। यहां पर कृष्ण मित्र ने हिन्दी रत्न के बाद प्रभाकर, प्राज्ञ, प्रथमा, मध्यमा, भूषण तथा साहित्य सम्मेलन, प्रयाग की परीक्षा, साहित्य रत्न उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने शम्भू दयाल डिग्री कॉलेज से एमए हिन्दी किया और फिर दिल्ली में शिक्षक की नौकरी की। उन्होंने लगभग 22 वर्षों तक दिल्ली के विभिन्न विद्यालयों में हिन्दी-संस्कृत की नौकरी की और फिर 1981 में उन्होंने स्वयं सेवा निवृति ले ली।
16 वर्ष तक लगातार लाल किले के कवि सम्मेलन में गूंजती थी ओज की वाणी
कृष्ण मित्र शिक्षा विभाग से स्वैच्छिक सेवा निवृति लेने के बाद स्वतंत्र लेखन में सक्रिय हो गये। 1955 से वह हिन्दी मंचों में काव्यपाठ करते रहे। एतिहासिक लाल किले के कवि सम्मेलन से वह 1962 में जुड़े और 16 वर्ष तक लगातार ओज की ये आवाज लाल किले से गूंजती रही। देश के सभी वरिष्ठ कवियों के साथ उन्होंने मंच साझा किये हैं, काव्यपाठ किया है। रामधारी सिंह दिनकर, काका हाथरसी, गोपाल दास नीरज, हुल्लड़ मुरादाबादी जैसे कवियों के साथ कृष्ण मित्र ने कवितायें पढ़ी हैं।
समय के स्वर रहेंगे कृष्ण मित्र के शब्द सदा साक्षी रहेंगे
कृष्ण मित्र का जाना ओज के एक युग का जाना है। वीर रस की कविताओं के साथ साथ उन्होंने हमेशा मौजूदा घटनाओं को लेकर लिखा। उनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हुर्इं, जिनमें डाकिये कागज के, दूसरा डाकिया, तीसरा डाकिया, चौथा डाकिया और शब्द साक्षी बने तथा समय के स्वर प्रकाशित हो चुकी हैं। षटपदियां की शुरूआत काव्य लेखन में उन्होंने दैनिक घटनाओं पर आधारित घटनाक्रम से की थी और यह रचनायें दैनिक पंजाब केसरी में आज का छक्का शीर्षक नाम से छपती थीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर कई शोधार्थियों ने शोध किये हैं और अब भी कई शोधार्थी शोध कर रहे हैं। उनकी कई पुस्तकों के संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं।

You might also like

G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?

G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?

November 27, 2023
Kidnapped teenager

kushinagar : अगवा किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई , उसकी लाश श्मशान घाट के पास झाड़ियों में सात दिन बाद मिली।

November 27, 2023
Share234Tweet146Pin53
Previous Post

खामोश हो गयी ओज रस की राष्ट्रीय कवि कृष्ण मित्र की आवाज

Next Post

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि कृष्ण मित्र की ओज वाणी हुई मौन

current crime desk

current crime desk

Related Stories

G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?

G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?

by rajesh
November 27, 2023
0

जी20 देश कब अपनाएंगे क्रिप्टो रोडमैप? भारतीय वित्त मंत्री ने अपडेट दी निर्मला सीतारमण ने कहा कि जी20 ने क्रिप्टो...

Kidnapped teenager

kushinagar : अगवा किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई , उसकी लाश श्मशान घाट के पास झाड़ियों में सात दिन बाद मिली।

by rajesh
November 27, 2023
0

पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के राजू प्रसाद (17) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने...

criminals caught

मेरठ में होने वाली अफीम की सप्लाई करने वाले अब पुलिस की पकड़ में

by rajesh
November 26, 2023
0

Ghaziabad: गाजियाबाद क्षेत्र में नशे का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले, गाजियाबाद में हेरोइन के साथ...

ncrtc

NCRTC ने किया ‘लाइफ इन आरआरटीएस थ्रू माई लेंस’ प्रतियोगिता का ऐलान; मिलेगा कैश प्राइज

by rajesh
November 26, 2023
0

Ghaziabad: NCRTC (National Capital Region Transport Corporation) ने एक नई पहल के रूप में एनसीआरटीसी नमो भारत ट्रेन के यात्रीयों...

Next Post
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि कृष्ण मित्र की ओज वाणी हुई मौन

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि कृष्ण मित्र की ओज वाणी हुई मौन

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.