ग़ाज़ियाबाद: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नोएडा और ग़ाज़ियाबाद के कई सारे इलाके जलमगन है। करहेड़ा कॉलोनी भी पूरी तरह डूब चुकी है। इस बीच एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। हिंडन नदी की बाढ़ का पानी देखने गए दो युवक लापता हो गये है। रविवार की रात से दोनों युवक लापता है, आशंका जताई जा रही है की दोनों युवक बाढ़ के पानी में डूब गये है। आनंद शर्मा और कृष मिश्रा नाम के दोनों युवक रविवार को हिंडन नदी की बाढ़ देखने गए थे तब से उनका कोई अता पता नहीं है। दोनों न्यू करहेड़ा कॉलोनी के रहने वाले है। साहिबाबाद पुलिस को आज सुबह दोनों युवको के गुम होने की सूचना मिली उसी के बाढ़ से एंडीआरएफ की टीमों को दोनों युवको की तलाश में लगा दिया गया है।
गौरतलब है की करहेड़ा के लगभग 7000 लोग बाढ़ से प्रभावित है। करहेड़ा और आस पास की कॉलोनियों से लोगो को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इससे पहले भी 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में यमुना नदी की बाढ़ के पानी में नहाने गए दो युवको की भी डूबने से मौत हो गयी थी, उनके शव 24 घंटे बाद मिले थे।
पुलिस के आदेश और सख्ती के बाद भी लोग विशेषकर युवा बाढ़ से खतरे को नज़रअंदाज करके उसका मजा लेने चले जाते है। लेकिन पूर्व में हुई घटनाओं और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ऐसी जगह जाने से बचना चाहिए।
Discussion about this post