Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा में मॉर्निंग वॉक पर आने वाली महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी शैलेंद्र कुमार शैलेंद्र कुमार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपने बीवी बच्चों के साथ रहता है। शैलेंद्र सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर घूमने आने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता था। बिसरख थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को एक शिकायत मिली थी जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पैरामाउंट इमोशंस हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने की थी। महिला ने शिकायत में कहा था कि एक व्यक्ति उनके सामने अश्लील हरकतें करता है। कई बार विरोध करने पर भी वह बाज नहीं आ रहा है। वो रोजाना उनके और अन्य आने वाली महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करता है। पीड़ित महिला ने इसका वीडियो बना कर पुलिस को दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।
आरोपी बीवी-बच्चों के साथ रहने के बाबजूद ऐसी हरकतें करता था। अब पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र कुमार निवासी कुवैत जिला एटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 35 वर्ष का है।
Discussion about this post