Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का फिर दिखेगा एक अलग अंदाज

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का फिर दिखेगा एक अलग अंदाज

मकर संक्रांति पर 35 सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का करेंगे सम्मान
वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)

गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा हमेशा से कार्यकर्ता सम्मान की संस्कृति को विकसित करने पर जोर देते आये हैं। महानगर अध्यक्ष बनते ही उन्होंने महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाईयों के पांव छूकर उनका सम्मान किया था। पूर्व महानगर अध्यक्षों से आशीर्वाद लिया था। एक बार फिर सम्मान की इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने एक नयी शुरूआत की है और पार्टी के निर्देशों पर उन 35 सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा जो पिछले तीस से लेकर 40 वर्षों से भाजपा कार्यकर्ता हैं। ये नयी पहल एक नयी संस्कृति को विकसित करेगी। सम्मानित होने वालों में वो नाम हैं जो जनसंघ के समय से सक्रिय हैं। आज यानी मकर संकं्राति पर 35 जनसंघ के समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं के सम्मान की सूची का काम वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष मास्टर अमरदत्त शर्मा को सौंपा था। उन्होंने सूची महानगर संगठन को सौंपी हैं और आज मकर संक्रांति पर्व पर इन भाजपा नेताओं का सम्मान होगा।

You might also like

challan

यातायात पुलिस ने काटा चालान, हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया कोहराम

October 2, 2023
ITMS

ग़ाज़ियाबाद के ट्रैफिक सिस्टम को किया जा रहा है बेहतर: होगा नॉएडा की तर्ज पर ITMS इनस्टॉल

October 2, 2023

ये हैं वो 35 भाजपाई जिन्होंने कार्यकर्ता के रूप में पूरी उम्र बिताई
(करंट क्राइम)। कार्यकर्ता सम्मान जब होगा तो उन चेहरों का नाम आयेगा जिन्होंने भाजपा से पहले जनसंघ के रूप में कार्यकर्ता वाली पारी शुरू की थी। सबसे पहला नाम मुरादनगर के बुद्ध प्रकाश गोयल का है। पार्टी की स्थापना से बूथ अध्यक्ष हैं। जनसंघ के समय से पार्टी में सक्रिय हैं। मुरादनगर के ब्रहमपाल सरकारी नौकरी में रहते हुए भी जनसंघ में एक्टिव रहे। 40 वर्षों से पार्टी में कार्यरत हैं।
दुहाई के ओमदत्त त्यागी रिटायर्ड टीचर हैं ओर 40 वर्षों से पार्टी के पॉलिंग एजेन्ट हैं और बस्ते पर बैठते हैं। मुकुटलाल अरोड़ा पुराने कार्यकर्ता हैं और नवीपुर गांव के देवेन्द्र चौधरी, राजनगर के रामनिवास तिवारी, लाजपतनगर के चरणजीत वासुदेव, बम्हैटा के दयानंद गिरी 30 वर्षों से सक्रिय हैं।
विजयनगर के भगवत गुप्ता, अकबरपुर के डम्बर यादव, भूड़ भारत नगर के विरेन्द्र मल्हौत्रा, हरसांव के नरेश सैन, विजय नगर के आनंद शर्मा, राजनगर के सरदार सुखविंदर सिंह, बजरिया के रमेशचंद, सेवानगर के दिनेश तोमर, विजयनगर के पदम सिंह जाटव, कैला भटटा के शौकत कुरेशी, कैलाश नगर के रामेश्वर सैन, खोड़ा के रोहताश यादव, सिहानी के सुभाष त्यागी, जटवाड़ा के शिवकुमार बाल्मिकी, रजापुर के फूल सिंह केन, तुलसी निकेतन के बलवंत रावत, लाजपत नगर के रामकुमार त्यागी, खोड़ा के महिपाल सिंह, ब्रजविहार के वीके अग्रवाल, श्यामपार्क के श्याम अरोड़ा, नेहरूनगर के आमोद कपूर, इन्दिरापुरम की सुनीता ध्यानी, ब्रजविहार के नारायण सिंह, झंडापुर के प्रेमचंद सक्सेना, राजनगर के गौरीशंकर भगत पिछले 30 वर्षों से सक्रिय हैं।
इन सभी को आज सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा कन्या वैदिक स्कूल की प्रधानाचार्य नामित सभासद रहीं तथा महानगर कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा सिंघल को भी सम्मानित किया जायेगा। वह पिछले 34 वर्षों से सक्रिय हैं। इसी तरह जनसंघ के समय से पार्टी में सक्रिय और आज भी बूथ अध्यक्ष, अर्थला गांव के धर्मपाल चौधरी को भी सम्मानित किया जायेगा।

Share234Tweet146Pin53
Previous Post

जनता से कांग्रेसी करेंगे सीधा संवाद

Next Post

जून 2024 तक खेलेंगे जेपी नड्डा भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष वाली पारी

current crime desk

current crime desk

Related Stories

challan

यातायात पुलिस ने काटा चालान, हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया कोहराम

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: गाजियाबाद में हाल के एक घटनाक्रम ने यातायात और धार्मिक शब्दों के चालान पर हो रहे विवाद को फिर...

ITMS

ग़ाज़ियाबाद के ट्रैफिक सिस्टम को किया जा रहा है बेहतर: होगा नॉएडा की तर्ज पर ITMS इनस्टॉल

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: ग़ाज़ियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इस उद्देश्य के तहत,...

swachhta

जिलाधिकारी से लेकर सांसद और मेयर तक ने लिया स्वच्छता का ज़िम्मा

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद में आज सरकारी दफ्तरों, निजी संस्थानों, सोसाइटियों और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता में लगे लोगों के साथ...

dengue

ग़ाज़ियाबाद: तेज़ी से फ़ैल रहा है डेंगू, डेन- 2 स्ट्रेन की रिपोर्ट

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: मौसम के बदलने के साथ ही डेंगू का खतरा गाजियाबाद में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नए डेंगू मरीजों...

Next Post
जून 2024 तक खेलेंगे जेपी नड्डा भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष वाली पारी

जून 2024 तक खेलेंगे जेपी नड्डा भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष वाली पारी

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.