26 जनवरी को गाजियाबाद में होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को संचालित करने जा रही है। आगामी दिनों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज समूचे उत्तर प्रदेश के साथ जनपद गाजियाबाद में भी विधिवत रूप से किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता पवन दीक्षित ने बताया कि 26 जनवरी से कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जमीन पर उतारने जा रही है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का उद्देश्य राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मूल मंत्र को जनता के दिलों में जिंदा रखना है। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिमी यूपी के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी पश्चिम से जुड़े प्रवक्ताओं के साथ रूबरू हुए। 26 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। पार्टी चाहती है कि इसी दिन से उत्तर प्रदेश समेत समूचे भारत में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लॉन्च किया जाए। पवन दीक्षित बताते हैं कि अाियान का उद्देश्य राहुल गांधी की ाारत जोड़ो यात्रा के मकसद को शहर से लेकर गांवों तक जनता के बीच पहुंचाना है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के ब्लॉक स्तर तक जाएगी। कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों की टीम उन्हें मिली जिम्मेदारी के अनुसार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी। इस दौरान कांग्रेस के प्रवक्ताओं के कंधों पर विशेष जिम्मेदारी रहेगी। वे लोगों को कांग्रेस की योजनाओं के बारे में समझाने के साथ साथ कार्यक्रमों को लगातार मीडिया के सामने भी ब्रीफ करेंगे। 26 जनवरी को प्रदेश सहित जनपद गाजियाबाद में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को शुरू किया जायेगा।
गाज़ियाबाद में इस्लामिक स्टेट का झंडा: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का हंगामा
गाज़ियाबाद : गाजियाबाद से इस्लामिक स्टेट का झंडा या अन्य ऐसी गतिविधियों की खबर आती रहती है। हाल ही में...
Discussion about this post