दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में यमुना के डूब क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों को तोड़ने की कवायद तेज हो गयी है। दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर के पास बसी बसंतपुर, अटल चौक, नूर चौक, शिव एंक्लेव पार्ट-दो, तीन, अजय नगर आदि कॉलोनियों में बने अवैध मकानों पर बुलडोज़र चलाने का आदेश दे दिया गया है। अवैध रूप से युमना के डूब क्षेत्र में बने करीब पांच हजार मकानों को फरीदाबाद नगर निगम ने नोटिस देकर उन पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। मकान खाली करने के लिए लोगों को पांच दिन का समय दिया गया है।
फरीदाबाद निगम के द्वारा बुधवार से तोड़फोड़ शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली के जैतपुर से सटे इन इलाको में यमुना किनारे दो किलोमीटर में कम से कम पांच कॉलोनियां बसी है। हाल ही में आयी बाढ़ में यहाँ हालात ख़राब हो गए थे, एक युवक की तो डूबने से मौत भी हो गयी थी। अब बाढ़ के दो महीने बाढ़ निवासियों को नोटिस देकर घर खाली करने को कहा गया है।
यहाँ करीब 5000 मकान ऐसे है जो बसंत विहार इलाके में बिना परमिशन के डूब क्षेत्र में बने है और अवैध है। प्रशासन ने इन्ही मकान स्वामियो को नोटिस जारी कर तोड़ने की योजना बनाई है। इससे पहले भी खोरा गांव में पिछले वर्ष लगभग 10 हजार अवैध मकानों को तोड़ा गया था।
Discussion about this post