पुलिस ने अरविंद तेवतिया सहित तीन को भेजा जेल
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। रविवार का दिन केवल क्रिसमस और सुशासन दिवस के नाम ही नहीं रहा बल्कि रविवार का दिन तकरार के नाम भी रहा। पथ संचलन को लेकर हुए घटनाक्रम के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा और फिर रालोद और भाजपा के नेता कविनगर थाने पहुंच गये। यहां पुलिस ने पहले रालोद पक्ष के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और इसके बाद रालोद के नेताओं ने थाने में डेरा डाल लिया और फिर पुलिस ने रालोद नेताओं की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा। इसके बाद रालोद वाले थाने से वापस गये। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों ही पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस तरह दी दोनों पक्षों ने अपने अपने पक्ष में पुलिस को ये तहरीर
बताते हैं कि रविवार को लगभग साढ़े 12 बजे राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ का बाल पथ संचलन महेन्द्रा एन्कलेव क्षेत्र में निकल रहा था। इस पथ संचलन में आठ वर्ष से 14 वर्ष के बाल स्वयं सेवक सहभागिता कर रहे थे और व्यवस्था की दृष्टि से अन्य स्वयं सेवक मौजूद थे। यहां पर गिरीश कुमार निवासी शास्त्रीनगर द्वारा दी गयी तहरीर में आरोप लगया गया है कि जब पथ संचलन महेन्द्रा एन्कलेव पहुंचा तो स्कूटी पर सवार साहित तेवतिया, अंकुर तेवतिया और सचिन तेवतिया ने जबरन स्कूटी पथ संचलन में घुसा दी। जिसका विरेन्द्र पुत्र बल्ली ने विरोध किया। इसके बाद साहिल ने फोन किया और फिर अरविन्द तेवतिया अपने साथियों विशाल, नरेन्द्र व अज्ञात साथियों के साथ आये और हमला कर दिया। इसी बीच दुशासन राय व धमेन्द्र मिश्रा को अरविन्द तेवतिया अपने साथियों के साथ जबरन ले गये और साहिल, अरविन्द, अंकुर ने धमेन्द्र मिश्रा और दशानन राय के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने धमेन्द्र मिश्रा और दशानन राय को रोककर भीड़ से छुड़ाया और इसके बाद पुलिस अरविन्द तेवतिया, साहिल तेवतिया और सचिन तेवतिया को थाने ले आयी। जहां से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में रालोद के कृष्णपाल सिंह ने तहरीर दी और कहा कि वह रविवार को अपने पोते साहिल तेवतिया के साथ स्कूटी से दवाई लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में आरएसएस के लोगों ने रास्ता देने से मना कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। वह अपने पोते को लेकर जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गये। तभी पीछे से 10-15 लोग घर में घुस गये और मारपीट की। अरविन्द ने मारपीट करने वाले लोगों को शांत करने व समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की।
सूचना मिलते ही थाने में पहुंच गये भाजपाई
ईधर पथ संचलन का विवाद थाने पहुंचा और उधर आईटीएस कॉलेज में कार्यक्रम समाप्त हुआ। जैसे ही भाजपाईयों को सूचना मिली कि संघ कार्यकर्ताओं पर हमला हो गया है और वह लोग कविनगर थाने में हैं, तुरंत ही भाजपा के विधायक अजितपाल त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल और मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुण्डीर थाने पहुंचे। इसके बाद यूथ मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, आशुतोष शर्मा, अंकुश अरोड़ा, गौरव चौपड़ा, मनीष चौधरी, अजय चौधरी, पवन गोयल सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघ कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट का विरोध किया और हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा और डेढ़ घंटे में लिखी गयी तहरीर
स्कूटी के पथ संचलन वाले विवाद में संघ भाजपा और रालोद आ गये। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं की थाने में भीड़ लग गयी। लगभग चार घंटे तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
यहां पर बताते हैं कि भाजपा के महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने पहले तहरीर लिखी। इस तहरीर को लिखने में ही डेढ़ घंटा लग गया। इस बीच पुलिस अरविन्द तेवतिया को गिरफ्तार कर थाने ले आयी और फिर काफी देर तक यहां प्रयास ये भी रहे कि आपसी सहमति से विवाद सुलझ जाये लेकिन ऐसा नहीं हो सका और फिर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
और जब रालोद वालों को कुर्सी पर बैठे देखकर भड़क गये भाजपा वाले
कविनगर थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा था। दोनों पक्ष अपनी बात रख रहे थे और डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसीपी रितेश त्रिपाठी और कविनगर एसएचओ अमित काकरान दोनों पक्षों को सुन रहे थे। तभी भाजपा वाले इस बात पर उखड़ गये कि जो इस मामले में आरोपी हैं वो रालोद वाले कुर्सी पर क्यों बैठे हैं। विरोध इस बात को लेकर था कि जो पक्ष दोषी है उन्हें क्यों बिठाया गया है।
गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके, दहशत में दिखे लोग
गाजियाबाद, करंट क्राइम। गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के...
Discussion about this post