2 जुलाई को हुए थे तबादले के शासनादेश जारी
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जुलाई माह के प्रारम्भ में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए थे। नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में तैनात अधिकारियों को तबादला करते हुए तत्काल प्रभाव से ज्वाईन करने के निर्देश जारी किए गए थे। नगर निगम गाजियाबाद से भी कुछ अधिकारियों का गैरजनपद तबादला किया गया वहीं प्रदेश के अन्य नगर निगमों में तैनात अधिकारियों को गाजियाबाद नगर निगम भेजा गया था। गाजियाबाद नगर निगम में अब सभी अधिकारियों ने अपनी आमद दर्ज करा दी है लेकिन अभी तक उन्हें कार्य नहीं सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर नवीन तैनाती पर आये अधिकारियों को जोनवार कार्य सौंप देंगे।
बता दें कि बीती 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से तबादले किए गए थे। जिनमें गाजियाबाद नगर निगम में ललित कुमार जो नगर पालिका परिषद कायमगंज फरूर्खाबाद में तैनात थे उन्हें नगर निगम भेजा गया है, वहीं प्रदीप कुमार तालियान जो एटा नगर पालिका परिषद में तैनात थे उन्हें गाजियाबाद नगर निगम भेजा गया है, इसके अलावा पुष्पेंद्र कुमार जो नगर पालिका परिषद कायमगंज में तैनात थे उन्हें नगर निगम भेजा गया था। अनुराग मिश्रा जो वाराणसी नगर निगम में थे उन्हें गाजियाबाद नगर निगम में भेजा गया था। प्रवेश कुमार जो नगर पालिका परिषद कौशीकला मथुरा में तैनात थे उन्हें गाजियाबाद नगर निगम में नवीन तैनाती दी गई थी। संजय कुमार जो अयोध्या नगर निगम में तैनात थे उन्हें नगर निगम गाजियाबाद भेजा गया है। सुनील राय को मथुरा नगर निगम से गाजियाबाद नगर निगम भेजा गया है। ओमपाल सिंह को प्रयायराज नगर निगम से गाजियाबाद नगर निगम में नवीन तैनाती दी गई है। इन सभी अधिकारियों ने नगर निगम में अपनी ज्वाईनिंग कर ली है लेकिन अभी तक इन अधिकारियों के कार्य का विभाजन कर उन्हें सौंपा नहीं गया है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर नवीन तैनाती पर आये अधिकारियों को जोनवार जिम्मेदारियां सौंपेंगे।
Discussion about this post