बोले देश हित में जरूरी है जनसंख्या नियंत्रण कानून, देश की चिंता करने वाला हर व्यक्ति चाहता है जनसंख्या नियंत्रण कानून
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए एक समुदाय की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन आज तक इस कानून को अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। अब एक बार फिर से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उत्तर प्रदेश से उठी है और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को बेहद जरूरी बताते हुए इसे लागू करने की सिफारिश की है। सीएम योगी आदित्यनाथ की इस मांग को गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों ने भी समर्थन किया है और कहा कि देश में अब समय आ गया है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाये। जनसंख्या नियंत्रण कानून के बनने से देश ओर अधिक विकसित होगा और देश जो आज तमाम समस्याओं से जूझ रहा है उनसे छूटकारा मिलेगा। करंट क्राइम के माध्यम से गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अपनी क्या राय रखी है पेश है ये खास रिपोर्ट।
देश की सबसे बड़ी समस्या है बढ़ती जनसंख्या-अनिल अग्रवाल
(करंट क्राइम)। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने बढती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा है कि जल्द से जल्द देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना चाहिए। आज के परिवेश में सभी समस्याओं के लिए बढ़ती हुई जनसंख्या ही इसके लिए जिम्मेदार है। देश तभी सशक्त होगा जब देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जायेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया है जो आज देश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करें।
देश की तरक्की के लिए कानून बेहद जरूरी: अतुल गर्ग
(करंट क्राइम)। पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक अतुल गर्ग ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि देश की तरक्की के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है। आज देश का हर वह वर्ग जो देश की चिंता करता है वह देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराना चाहता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया है वह आज के समय की जरूरत है। अर्न्तराष्टÑीय स्तर पर भी भारत की बढ़ती जनसंख्या पर कई बार चिंताएं प्रकट की जा चुकी है।
कानून को किया जाये लागू, दो से अधिक बच्चें होने पर वोटिंग राइट हो समाप्त-सुनील शर्मा
(करंट क्राइम)। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून को समर्थन किये जाने की खुलकर तारीफ की है। सुनील शर्मा ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ देश को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं और यह चिंता का सबसे बड़ा विषय है जिसकी जरूरत आज देश का हर नौजवान कर रहा है। कानून लागू किया जाये और दो से अधिक बच्चें होने पर व्यक्ति का वोटिंग राइट समाप्त किया जाना चाहिए और सरकारी सुविधाएं समाप्त कर देनी चाहिए।
समय की जरूरत है जनसंख्या नियंत्रण कानून-आशा शर्मा
(करंट क्राइम)। मेयर आशा शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि देश की तरक्की के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना चाहिए। आज जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की है उससे साफ हो रहा है कि देश और प्रदेश में जनसंख्या के बढ़ने से आज कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गई हैं। देश को ओर अधिक सशक्त करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना बेहद जरूरी है।
कानून लागू होने से सुधरेंगे देश के हालात-नंदकिशोर गुर्जर
(करंट क्राइम)। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया है जो देश की सबसे ज्वलंत समस्या है। देश में तत्काल प्रभाव से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना चाहिए और जो जनसंख्या नियंत्रण कानून को तोड़ता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये। जैसे वोटिंग राइट समाप्त किया जाना चाहिए, सरकारी सुविधाओं से मुहैया कराया जाना चाहिए इसके अलावा उसका सामुहिक बहिष्कार भी किया जाना चाहिए। देश में आज जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका समर्थन कर देश को इस गंभीर विषय पर सोचने के लिए विवश किया है।
Discussion about this post