Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

कैसे निकलेगा हैंडपंप से पानी, जब शुरु ही नहीं हुई संगठन की कहानी

कैसे निकलेगा हैंडपंप से पानी, जब शुरु ही नहीं हुई संगठन की कहानी

गाजियाबाद करंट क्राइम। जहां भाजपा ने नित नए अभियानों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भी अपने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बदल कर लोकसभा चुनाव अभियान को धार देने की शुरुआत कर दी है। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने अपनी कमेटी घोषित कर जनसमस्याएं सुनना शुरु कर दिया है। लेकिन राष्टÑीय लोकदल ने अभी तक जिला और महानगर कमेटी की घोषणा तक नहीं हुई है। ऐसे में संगठन के बिना मुखिया जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने में कैसे कामयाब होगा। जबकि राष्टÑीय लोकदल के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा हुए कई महीने बीत चुके है। लेकिन अभी तक संगठन की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का दावा है कि उनकी कमेटी तैयार है और शीर्ष नेतृत्व को भी भेजी जा चुकी है। जल्द ही संगठन की घोषणा कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि कई महीनों पहले राष्टÑीय लोकदल के जिलाध्यक्ष के रुप में अमित त्यागी और महानगर अध्यक्ष के रुप में रेखा चौधरी की घोषणा की गई थी। जिसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं में एक नई आस जगी थी कि अब नए सिरे से संगठन का गठन होगा और जिले और महानगर में भी राष्टÑीय लोकदल की गूंज सुनाई देगी। लेकिन एक महीना बीता, दूसरा महीना बीता और महीने पर महीने बीतते गए और संगठन की घोषणा नहीं हो पाई। लंबे समय तक संगठन की घोषणा न होने से रालोद कार्यकर्ताआें का जोश भी ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसे में जब संगठन ही नहीं होगा तो हैंडपंप से पानी कैसे निकलेगा। सभी राजनीतिक दलों में लोकसभा चुनाव को लेकर भी सुगबुगाहट शुरु हो गई है। लेकिन ऐसे समय में भी राष्टÑीय लोकदल ने अभी तक अपनी जिला और महानगर कमेटी तक घोषित नहीं की है।

संगठन के बिना ही लड़ा गया था निकाय चुनाव
अभी हाल ही में निकाय चुनाव भी संपन्न हुए है। राष्टÑीय लोकदल ने निकाय चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन के बैनर तले लड़ा था। गठबंधन के तहत गाजियाबाद की मेयर सीट सपा के खाते में गई थी। लेकिन राष्टÑीय लोकदल से कई प्रत्याशी पार्षद के तौर पर चुनाव लड़े थे। लेकिन संगठन के बिना क्या होना था सबके सामने है। आज निगम सदन में एक भी पार्षद राष्टÑीय लोकदल से नहीं है। राष्टÑीय लोकदल ने निकाय चुनाव भी संगठन के बिना ही लड़ा था।

You might also like

केरल चौंकाने वाला: सेना के जवान को बांध दिया गया

September 25, 2023
noida metro man tried to get entry with illegal gun

नोएडा सेक्टर-52 स्टेशन पर तमंचा लेकर मेट्रो में घुसने की फ़िराक में था युवक, चेकिंग में पकड़ा गया

September 25, 2023

क्या कहते है जिलाध्यक्ष
राष्ठ्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी का कहना है कि उनकी टीम तैयार है। कमेटी गठित करके शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई है। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि जिलाध्यक्ष अमित त्यागी का दावा है कि इसी माह कमेटी घोषित हो जाएगी। उनका दावा तो यहां तक है कि संगठन के पदाधिकारी क्षेत्र में पार्टी के लिए काम भी कर रहे है।

क्या कहती हैै महानगर अध्यक्ष
राष्ठ्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी का कहना है कि महानगर कमेटी की सूची तैयार करके शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई थी। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर अभी कमेटी घोषित नहीं की गई है। शीर्ष नेतृत्व का आदेश मिलते ही कमेटी घोषित कर दी जाएगी। अनुमान है कि जल्द ही कमेटी घोषित हो जाएगी।

11 को नोएडा में होगी पउप्र के पदाधिकारियों की बैठक
इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद राष्टÑीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने 11 सितंबर को नोएडा में पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है। राष्टÑीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अजयवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि रालोद के राष्टÑीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 11 सितंबर को नोएडा में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल रहेंगे। 16 सितंबर को मेरठ में भी भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Share234Tweet147Pin53
Previous Post

उठते सवालों का करंट

Next Post

राष्ट्रनायक भगवान श्रीकृष्ण

Ravindra Sharma

Ravindra Sharma

Related Stories

केरल चौंकाने वाला: सेना के जवान को बांध दिया गया

by rajesh
September 25, 2023
0

केरल: पुलिस अधिकारियों द्वारा भारतीय सेना के जवान और उसके भाई की पिटाई केरल के मनगढ़ंत कसरगोड़ जिले में एक...

noida metro man tried to get entry with illegal gun

नोएडा सेक्टर-52 स्टेशन पर तमंचा लेकर मेट्रो में घुसने की फ़िराक में था युवक, चेकिंग में पकड़ा गया

by mayank
September 25, 2023
0

नोएडा : नोएडा एनसीआर में मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त है। लाखों की संख्या में यात्री प्रतिदिन मेट्रो का...

वो दिन दूर नहीं जब एक मुस्लिम को संसद के अंदर पीट-पीट कर मार डाला जाएगा: असदुद्दीन औवेसी

वो दिन दूर नहीं जब एक मुस्लिम को संसद के अंदर पीट-पीट कर मार डाला जाएगा: असदुद्दीन औवेसी

by mayank
September 25, 2023
0

हैदराबाद: अपनी पार्टी द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ मतदान करने के कुछ दिनों बाद, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...

islamic state flag at ghaziabadhs kanavani

गाज़ियाबाद में इस्लामिक स्टेट का झंडा: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का हंगामा

by mayank
September 25, 2023
0

गाज़ियाबाद : गाजियाबाद से इस्लामिक स्टेट का झंडा या अन्य ऐसी गतिविधियों की खबर आती रहती है। हाल ही में...

Next Post
राष्ट्रनायक भगवान श्रीकृष्ण

राष्ट्रनायक भगवान श्रीकृष्ण

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.