Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

शिव शम्भू के उद्घोष के साथ लाखों कांवड़ियों ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

शिव शम्भू के उद्घोष के साथ लाखों कांवड़ियों ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

दूधेश्वरनाथ मंदिर पर हुई हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
आईजी और एसएसपी ने किया जलाभिषेक ा
त्रयोदशी के साथ चतुर्दशी का चढ़ाया गया जल
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। मंगलवार को देररात्रि को चतुदर्शी अवसर पर श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर में लाखों कांवडियों ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए ΄ाुलिस ΄ा्रशासन सहित मंदिर समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। जलाभिषेक के दौरान मंदिर ΄ारिसर सहित बाहरी हिस्सें बम- बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। मंदिर में डीएम आरके सिंह समेत एसएस΄ाी मुनीराज, नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर सहित अनेक ΄ा्रशासनिक एवं ΄ाुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
मंगलवार देररात्रि 9 बजकर 15 मिनट ΄ार चतुदर्शी लगते ही मंदिर में कांवड़ियों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। सबसे ΄ाहले मंदिर के महंत नरायण गिरी ने एतिहासिक शिवलिंग ΄ार विधि΄ाूर्वक जल चढ़ाया। शिवलिंग को ΄ांचगव्य से स्नान कराने के बाद बेल΄ात्र, फल, फूल चढ़ाया। इसके बाद विधिवत भगवान की श्रृंगार आरती की गई। इसके बाद कांवड़ियों ने बोल बम के जयघोष के साथ जल चढ़ाना शुरू किया। यह सिलसिला देररात तक जारी रहा। चतुर्दशी जलाभिषेक के लिए भी मंदिर ΄ारिसर में बेहद ΄ाुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके ΄ार मंदिर को विशेष रू΄ा से सजाया गया था।
मंदिर में मुख्य द्वार के अलावा रात के लिए रंगीन रोशनी से सजाया गया। इसके अलावा मुख्यगर्भ गृह को फूलों से श्रृंगार किया गया। मंदिर ΄ारिसर में ΄ा्रशासनिक एवं ΄ाुलिस अधिकारियों को बैठने के लिए विशेष कैं΄ा बनाया गया था। यहां ΄ार मंदिर के व्यवस्था΄ाकों के साथ अधिकारी व्यवस्था ΄ार नजर रखे हुए थे। मंदिर ΄ारिसर अंदर और बाहर दोनों ओर सुरक्षा का ΄ाुख्ता इंतजाम किये गये थे। सुरक्षा व्यवस्था में ड्रोन कैमरों के अलावा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे से कांवड़ियों ΄ार नजर रखी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में ΄ाुलिस और ΄ाीएसी के जवान मंदिर की सुरक्षा में लगे रहे। मंदिर को सुरक्षा की दृष्टि से कई सेक्टरों में बांटा गया था। सभी सेक्टरों के अलग ΄ा्रभारी तैनात रहे। खबर लिखे जाने तक दुधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक जारी था और मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्ग तक कांवड़ियों की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई थी।

देर रात तक लगी रही शिव भक्तों की भीड़
शिवरात्रि पर्व के चलते मंगलवार को शुभ मुहूर्त देर शाम से शुरू हुआ। जिसके चलते देर रात तक दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
इस दौरान जीटी रोड और गौशाला अंडर पास और कैला भट्टा मुख्य मार्ग पर जिधर भी देखो उधर शिवभक्त ही नजर आ रहे थे।
जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से यहां साफ-सफाई और लाइटिंग के साथ ही चूने की व्यवस्था भी कराई गई थी।
मंदिर प्रशासन के अनुसार देर रात तक लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके थे।

You might also like

challan

यातायात पुलिस ने काटा चालान, हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया कोहराम

October 2, 2023
ITMS

ग़ाज़ियाबाद के ट्रैफिक सिस्टम को किया जा रहा है बेहतर: होगा नॉएडा की तर्ज पर ITMS इनस्टॉल

October 2, 2023

सुबह से जुटे रहे अधिकारी, तैनात रहा पुलिस बल
सुबह से जुटे रहे अधिकारी, तैनात रहा पुलिस बल :
कांवड़ यात्रा समाप्त होने और इसके बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शांतिपूर्वक संपन्न हों, इसके मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी व पुलिस के अन्य अधिकारी दूधेश्वरनाथ मंदिर की व्यवस्था और यहां की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। खुद आईजी जोन प्रवीण कुमार ने यहां जलाभिषेक किया। इसके साथ ही यहां 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलग-अलग ड्यूटी पर लगाया गया था। साथ ही सिविल डिफेंस और डिजिटल वॉलिंटियर टीम के साथ ही मंदिर समिति के सदस्यों का सहयोग लेकर जलाभिषेक कराने का प्रबंध किया गया। यहां कई थानों की फोर्स के साथ ही अग्निशमन और यातायात पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

महंत नारायण गिरी ने किया अधिकारियों का अभिनंदन
सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को प्राचीन शिव दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में आईजी जोन प्रवीण कुमार, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल और एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा व सीओ स्वतंत्र सिंह ने यहां जलाअभिषेक किया और भोले बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी द्वारा अधिकारियों का पटका व प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। साथ ही आईजी प्रवीण कुमार ने एसएसपी और अन्य अधिकारियों के संग दूधेश्वरनाथ मंदिर के कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान यहां भगवान भोलेनाथ के भक्तों पर गाजियाबाद प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा कराई गई। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में अपने आराध्य भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त ने सीसीटीवी, ड्रोन और पुलिस ने रूफटॉप ड्यूटी लगाकर निगरानी रखी।

नगर निगम की रही सराहनीय भूमिका
कांवड मेले को लेकर इस बार नगर निगम बेहद सजग नजर आया। नगर निगम की ओर से साफ सफाई सहित कई बिंदुओं ΄ार व्यवस्था को सुदृण रखा गया। खासकर श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर में साफ सफाई की व्यवस्था बेहद चाक चौबंद नजर आई। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर व अन्य अधिकारियों की तरफ से नगर निगम की ΄ा्रत्येक गतिविधियों ΄ार नजरें रही। इसके अलावा सिटी जोन में जोन इंचार्ज ने दुधेश्वरनाथ मंदिर व इसके आस΄ाास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था स्वयं संभाली और निगम कर्मचारियों को समय समय ΄ार निर्देशित भी किया गया।

कांवड़ मेले में दिखाई दी राष्ट्रभक्ति
कांवड मेले में ΄ाूर्व की भॉति इस बार भी कांवडियों ने अ΄ानी कांवडों में देश के तिरंगे को ΄ा्रमुखता से स्थान दिया था। दुधेश्वरनाथ मंदिर में आने वाली कांवड़ों में अधिकांश में राष्ट्रध्वज लगा हुआ था। कांवडियें एक तरफ जहां बम भोले के उदघोष लगा रहे थे वहीं कांवडियें देशभक्ति से भी सराबोर नजर आ रहे थे और भारत माता की जय के साथ हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी गूंजायमान रहे।

Share234Tweet146Pin53
Previous Post

कांवड़ समाप्त अब ऑपरेशन क्राइम पेट्रोल में जुटेंगे अधिकारी

Next Post

इस बार सरकार वालों की डिनर डिप्लोमेसी रहेगी यादगार

current crime desk

current crime desk

Related Stories

challan

यातायात पुलिस ने काटा चालान, हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया कोहराम

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: गाजियाबाद में हाल के एक घटनाक्रम ने यातायात और धार्मिक शब्दों के चालान पर हो रहे विवाद को फिर...

ITMS

ग़ाज़ियाबाद के ट्रैफिक सिस्टम को किया जा रहा है बेहतर: होगा नॉएडा की तर्ज पर ITMS इनस्टॉल

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: ग़ाज़ियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इस उद्देश्य के तहत,...

swachhta

जिलाधिकारी से लेकर सांसद और मेयर तक ने लिया स्वच्छता का ज़िम्मा

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद में आज सरकारी दफ्तरों, निजी संस्थानों, सोसाइटियों और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता में लगे लोगों के साथ...

dengue

ग़ाज़ियाबाद: तेज़ी से फ़ैल रहा है डेंगू, डेन- 2 स्ट्रेन की रिपोर्ट

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: मौसम के बदलने के साथ ही डेंगू का खतरा गाजियाबाद में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नए डेंगू मरीजों...

Next Post
इस बार सरकार वालों की डिनर डिप्लोमेसी रहेगी यादगार

इस बार सरकार वालों की डिनर डिप्लोमेसी रहेगी यादगार

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.