कहा- योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन के साथ हो रहा है भरपूर विकास
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। यूपी सरकार में दिव्यांग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप शनिवार को दैनिक करंट क्राइम मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में जहां सुशासन कायम हुआ है। वहीं प्रदेश में विकास के कई आयाम गढ़े जा रहे है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय से भी पिछड़ों एवं दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं संचालित है। जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। श्री कश्यप ने कहा कि गाजियाबाद में सुशासन कायम रहे इस पर भी उनका पूरा फोकस है। आम आदमी के लिए उनके दरबार खुले हुए है। इस मौके पर दैनिक करंट क्राइम के संस्थापक सुभाष चंद गुप्ता, करंट क्राइम के संपादक मनोज गुप्ता, समाचार संपादक दीपक भाटी, वरिष्ठ साथी अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा, गौरव शशि नारायण, डिजाइनर टीम से जितेन्द्र कौशिक, उमेश सैनी, विशाल चौहान और वरूण त्यागी व छायाकर उदयवीर सिंह ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार कर्णवीर कश्यप, भाजपा नेता मास्टर मनोज डागर भी मौजूद रहे।
Discussion about this post