वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद। भगवागढ़ कहे जाने वाले गाजियाबाद में करंट क्राइम ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों से भाजपा के ही जनप्रतिनिधियों को लेकर उनके मन के विचार जाने हैं। शहर विधायक अतुल गर्ग से लेकर राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल अपने मन की बात करंट क्राइम से साझा कर चुके हैं। शुक्रवार को एमएलसी दिनेश गोयल ने करंट क्राइम के साथ अपने मन की बात साझा की। उन्होंने जनरल वीके सिंह को बहुत बड़ा नाम बताया और राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के लिए भी कामना की कि वह राज्यसभा या लोकसभा में जायें। दिनेश गोयल ने ये भी बताया कि वो किसे सही मायनों में मंत्री पद का दावेदार मानते हैं और किसके लिए वो ये चाहते हैं कि वह गाजियाबाद के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करें। एमएलसी दिनेश गोयल ने अपने शब्दों के जरिए बहुत कुछ कहा है और शब्द साक्षी हैं कि वो जो कुछ कह रहें है वो सत्य कह रहे हैं। वो जो कुछ कह रहें है कि बेहतर भावना के साथ कह रहे हैं। बहरहाल भाजपा के एमएलसी दिनेश गोयल ने भाजपा के सांसदों से लेकर भाजपा के विधायकों के बारे में अपने मन की बात कुछ इस तरह रखी।
जनरल वीके सिंह जितना काम आज तक किसी सांसद ने नहीं किया
(करंट क्राइम)। जनरल वीके सिंह को लेकर एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि जनरल साहब बहुत बड़ा नाम है। वह इतना बड़ा नाम है कि उनके बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीपक दिखाना है। अपने 9 साल के लोकसभा सांसद वाले कार्यकाल में जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद के विकास के लिए इतना काम किया है कि आज तक गाजियाबाद के विकास के लिए किसी भी सांसद ने नहीं किया। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि गाजियाबाद को ऐसे सांसद मिलें और हमेशा मिलते रहें। वह फिर से गाजियाबाद के लोकसभा सांसद बनें।
सुनील शर्मा करते हैं वास्तव में मंत्री पद के लिए डिजर्व
(करंट क्राइम)। सुनील शर्मा साहिबाबाद से विधायक हैं और उनके लिए अपने विचार रखते हुए दिनेश गोयल ने कहा कि सुनील शर्मा तीन बार से विधायक हैं। बेहद अनुभवी हैं और संगठन के बारे में पूरी जानकारी है। मेरे और उनके परिवार के पुराने संबंध हैं। उनके परिवार में हमारा आना जाना है। पतला में सुनील शर्मा के पापा शिक्षक थे तब से हम एक दूसरे को जानते हैं। सुनील शर्मा एक ऐसे विधायक हैं जो सरल और सौम्य हैं। सही बात तो ये है कि सुनील शर्मा ही वास्तव में सरकार में मंत्री पद के लिए डिजर्व करते हैं। उनको ही सरकार में मंत्री बनाया जाना चाहिए।
अनिल अग्रवाल राज्यसभा या लोकसभा में जाएं और नजीर पेश करें
(करंट क्राइम)। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल को लेकर अपने मन के विचार रखते हुए एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि अनिल अग्रवाल हमारे राज्यसभा सांसद हैं। वो बहुत ही पढ़े-लिखे हैं और उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि मिली हुई है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वो राज्यसभा या लोकसभा में जायें और गाजियाबाद के लिए नजीर पेश करें। गाजियाबाद का नाम रोशन करें।
मैं अतुल जी को सरकार में कैबिनेट मंत्री देखना चाहता हूं
(करंट क्राइम)। शहर विधायक तथा पूर्व राज्यमंत्री अतुल गर्ग के लिए एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि अतुल गर्ग बेहद सौम्य और सरल स्वभाव के हैं। उनका परिवार राजनीति का पुराना परिवार है। परिवार भाजपा और संघ से जुड़ा है और वो पुराने उद्योगपति हैं। वर्ष 2017 से लेकर 2022 वाली पारी में उन्होंने मंत्री के रूप में दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाई। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और खाद्य और रसद राज्य मंत्री के रूप में दो मंत्रालय उनके पास रहे। उन्होंने मंत्री रहते हुए लोगों की बहुत सेवा का काम किया है। वह अपने आप में यूनिक हैं। मैं चाहता हूं कि वो इस बार फिर से कैबीनेट मंत्री बनें। प्रदेश के लोगों की सेवा करें। मैं उन्हें फिर से सरकार में मंत्री देखना चाहता हूं।
नन्द किशोर जैसे क्रान्तिकारी नेता की वास्तव में भाजपा को जरूरत
(करंट क्राइम)। लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर के लिए दिनेश गोयल ने अपने दिल की बात रखते हुए कहा कि वह क्रान्तिकारी विधायक हैं। हिन्दुत्व की भावना उनके भीतर कूट-कूट कर भरी है। ऐसे क्रान्तिकारी नेता की वास्तव में भाजपा में जरूरत है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
आम आदमी से सीधे जुड़ाव रखते हैं अजीत पाल त्यागी
(करंट क्राइम)। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी को लेकर दिनेश गोयल ने कहा कि उनका परिवार पुराना राजनीतिक परिवार है। उनके पिता राजपाल त्यागी कैबीनेट मंत्री रहे हैं। कई बार विधायक रहे हैं। अजीत पाल त्यागी की खास बात यह है कि वह जमीन से जुड़ कर राजनीति करते हैं और आम आदमी से उनका सीधा जुड़ाव है। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। जनसेवा उन्हें विरासत में मिली है और वो स्वयं भी विधायक बनने से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। मैं विधायक अजीत पाल त्यागी की लंबी आयु की कामना करता हूं।
नरेन्द्र कश्यप को बनाया जाये सरकार में कैबीनेट मंत्री
(करंट क्राइम)। नरेन्द्र कश्यप को सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया है। उनके लिए अपने विचार रखते हुए एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि नरेन्द्र कश्यप हमारे नेता हैं। वह सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर आसीन हैं। बढ़िया मंत्रालय संभाल रहे हैं और इतना ही कहना चाहता हूं कि अब उन्हें राज्यमंत्री से कैबीनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए।
संजीव शर्मा आगे भी संभाले कप्तान के रूप में पार्टी का काम
(करंट क्राइम)। संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए हैं। उन्हें लेकर दिनेश गोयल ने कहा कि पार्टी ने बहुत सोच समझ कर यह फैसला लिया है। यह हाईकमान का उचित निर्णय है। संगठन के कप्तान के रूप में संजीव शर्मा अपने कार्य में सफल रहे हैं और मैं यही आशा करता हूं कि संजीव शर्मा भविष्य में भी कप्तान के रूप में काम करते रहें। वह फिर से पार्टी संगठन का कार्य संभाले।
सुनीता दयाल मेयर के रूप में बनायें नित नए रिकार्ड
(करंट क्राइम)। मेयर सुनीता दयाल को लेकर दिनेश गोयल ने कहा कि वह हमारी बहन हैं। बेहद कर्मठ और हार्डवर्कर कार्यकर्ता हैं। वह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और गाजियाबाद की मेयर हैं। उनके लिए यही कामना करता हूं कि सुनीता दयाल मेयर के रूप में नित नए रिकार्ड बनायें। वह पद पर रहते हुए कीर्तिमान स्थापित करें।
नहीं होता मेरा कहीं नाम अगर पार्टी ना देती मुझे सम्मान
(करंट क्राइम)। एमएलसी दिनेश गोयल ने अपने बारे में भी अपनी राय रखी। उन्होंने करंट क्राइम से कहा कि मैं अपने आप में कुछ नहीं हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझ जैसे कार्यकर्ता को पार्टी ने सम्मान दिया है। मुझे प्रतिष्ठा पार्टी ने दे है। यदि पार्टी मुझे सम्मान नहीं देती तो मेरा कहीं भी नाम नहीं होता। ना पहले कुछ था, ना आज कुछ हूं। पार्टी के प्रति आभारी हूं और कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। पार्टी का साधुवाद करता हूं। आज पार्टी की बदोलत में इस स्थान पर पहुंचा हूं। मेरी हमेशा कोशिश रही है कि पार्टी के प्लेटफार्म पर काम करते हुए कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरू। मैं सभी के काम आ सकूं। जब करंट क्राइम ने एमएलसी दिनेश गोयल से पूछा कि क्या आप अपने आपको सरकार में मंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं अपने आपको अभी मंत्री के रूप में नहीं देखना चाहता। हमसे भी सीनियर लोग पार्टी में है और हमसे वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें चांस मिलना चाहिए।
आखिर ऐसा क्या हुआ ? गाजियाबाद में मिले 3 शव और एक स्कूटी सवार की मौत
Ghaziabad: स्कूटी सवार की दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसके साथ सवार व्यक्ति गंभीर रूप...
Discussion about this post