भाजपा महानगर युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष संयम कोहली पर अनुशासन वाली गाज आखिरकार मंगलवार को गिर ही गई। सोमवार को संयम कोहली को लेकर भाजपा संगठन ने भी चुप्पी तोड़ी और उन्हें पद से निष्कासित कर दिया। बताया जाता है कि पहले मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष संयम कोहली को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस में उन्हें जवाब देने के लिए दो से तीन दिन का समय दिया गया था। लेकिन सूत्र बताते हैं कि दोपहर में जारी नोटिस के बाद कुछ ऐसा हुआ कि शाम तक जवाब की प्रतीक्षा के बिना ही संयम कोहली को भाजपा युवा मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया। भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने यह निष्कासन पत्र जारी किया और लिखा कि संयम कोहली द्वारा किए गए कार्यों से, समाचार पत्रों में छपी खबरों से पार्टी की छवि धूमिल होने के कारण इनको तत्काल प्रभाव से महानगर कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा के पद से निष्कासित किया जाता है। संयम कोहली के निष्कासन की पुष्टि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जल्द ही भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष पद पर समर्पित कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी।
MotoGP में आई इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों को पसंद आई, और ऐसी कंपनियों ने जेवर और डुकाटी जैसी कंपनियों ने भूमि की मांग की
Greater Noida News: मोटोजीपी भारत रेस ने प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों को यूपी में निवेश का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।...
Discussion about this post