हिसाब किताब की पूरी रिपोर्ट के साथ 8 जनवरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष से होगी मुलाकात
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। भाजपा में उन्हें मिस्टर कूल के नाम से जाना जाता है। मेयर टिकट के प्रबल दावेदारों में गिनती होती है और एक सफल उद्योगपति चेहरों में नाम आता है। अब जब उद्योगपति हैं तो फिर उनका खुद का हिसाब किताब देखने के लिए सीए होते हैं। उनकी कम्पनी में बाकायदा एक पूरा एकाउंट विभाग है। लेकिन ये संजीव गुप्ता का एक पैशन है, पार्टी के प्रति एक समपर्ण है कि वो तमाम व्यवसायिक व्यस्तताओं के बीच एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए समय निकालते हैं।
पार्टी के विभिन्न आयामों और कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। पार्टी ने संगठन में उन्हें जो दायित्व दिया है वो ऐसा है कि उन्हें भगवागढ़ का सीए माना जा सकता है। वो भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष हैं। पार्टी के खर्चे और उसके हिसाब किताब का पूरा डाटा रखते हैं। पार्टी ने किस मद पर कहां और कितने पैसे खर्च किये हैं ये डाटा महानगर कोषाध्यक्ष के पास होता है। फिलहाल बजट का मौसम नहीं है और मौसम सर्दी का है, लेकिन इस मौसम में भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता को लखनऊ बुला लिया गया है। सूत्र बताते हैं कि उन्हें हिसाब किताब की पूरी रिपोर्ट के साथ 8 जनवरी को लखनऊ बुलाया गया है। यहां वो भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष से मिलेंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष की ओर से ही पत्र संजीव गुप्ता के लिए आया है। 8 जनवरी को वो हिसाब किताब की रिपोर्ट लेकर लखनऊ में होंगे।
संगठन ने संजीव गुप्ता को कर दिया है इन्फॉर्म
भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता को भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने 8 जनवरी को लखनऊ बुलाया है। उन्होंने इसकी सूचना भाजपा महानगर अध्यक्ष को भी दी है। 8 जनवरी वाले कार्यक्रम की सूचना भाजपा महानगर संगठन के पास भी आ गयी है। संगठन ने भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा भेजे गये पत्र की कॉपी के साथ महानगर कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा को इन्फॉर्म कर दिया है।