पांच दावेदार आएं सामने और आॅल आर फ्रॉम भाजपा
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। निगम चुनाव से पहले दावेदारों ने गंभीरता के साथ खुद को जनसेवक बताते हुए निगम चुनाव की तैयारी शुरू की है। दावेदारी करनी शुरू की है और आज बात हिंडन पार इलाके के वॉर्ड 97 की। लगभग 15 हजार मतदाताओं की संख्या वाला ये वॉर्ड रामप्रस्थ और चंद्रनगर के क्षेत्र में आता है। यहां पर हाईराइज वोटर्स की संख्या ज्यादा बताई जाती है। यहां पर भाजपा के पार्षद है और खास बात यह है कि भाजपा पार्षद के सामने सबसे बड़ी पंच चुनौती उनके अपने ही दल से आई है। यहां पर फिलहाल पांच दावेदार खुलकर सामने आए है और ये पांचों के पांच भाजपाई है।
भाजपा के वॉर्ड में भाजपा पार्षद के सामने भाजपाई ही टिकट मांग रहे है। अब दावेदारी के समय मुद्दे क्या होंगे ये अभी सामने आएगा लेकिन बात अगर विकास की होगी तो भाजपा वाले ही भाजपा वालों में कमी कैसे निकाल पाएंगे।
युवा मोर्चा से लेकर मंडल उपाध्यक्ष को चाहिए भगवा टिकट
वॉर्ड 97 से निगम चुनाव की दावेदारी में पांच भाजपाई सामने आएं है। इनमें युवा मोर्चा के पदाधिकारी से लेकर मंडल उपाध्यक्ष के नाम शामिल है। यहां पर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री संजय सिंह, महानगर कार्यकारिणी सदस्य आदित्य ढाका, मंडल उपाध्यक्ष निधि नामा, महानगर उपाध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव के नाम है।
मौजूदा पार्षद को उम्मीद टिकट होगा फिर से रिपीट
वॉर्ड 97 से मौजूदा पार्षद श्रीभगवान अग्रवाल है। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे और इस बार भी उन्हें पूरी उम्मीद है कि टिकट रिपीट होगा। उनका कहना है कि टिकट भी रिपीट होगा और सीट भी सामान्य रहेगी। अपने टिकट को लेकर वो कंफर्म है और चुनावी तैयारी में है। श्रीभगवान अग्रवाल एक्टिव राजनीति करते हैं और अपने वॉर्ड की समस्याओं को लेकर हमेशा जागरूक रहते है।
Discussion about this post