मंत्री जी का आशीर्वाद और मेयर दावेदारी का पैगाम
वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद। मेयर दावेदारी में अभी नाम चलने शुरू हुए है लेकिन एक नाम अचानक से ऐसा आया जो चलने के बजाए सीधे दौड़ने लगा। दावेदारी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सब हिल गए। रफ्तार आरडी जी की थी और आशीर्वाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा का था।
अब मंत्री ने क्या कहा ये वो जाने लेकिन आरडी शर्मा ने नगर विकास मंत्री को मार्गदर्शक बताया और सीधे-सीधे मेयर दावेदार बताते हुए खुद को चुनावी रथ पर सवार कर लिया। आरडी शर्मा की इस दावेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
आरडी शर्मा नीले खेमे में रहे है और अब उन्हें भाजपा में आए समय हो गया है। वो जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं और उन्होंने सबसे पहले भगवा राजनीति से खुद को साइड किया और एक सामाजिक संगठन बनाया फिर बिरादरी का संगठन बनाया और इस ट्रैक पर चलते हुए उन्हें काफी समय हो चुका है। वैसे वो विधानसभा चुनाव में भी टिकट मांग चुके है और अब मेयर चुनाव में दावेदारी की रफ्तार से सबको हैरान कर रहे हैं।
नगर विकास मंत्री के साथ अपने फोटो से लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के साथ अपने फोटो से संदेश दे रहे है। यहां पर सबसे खास बात यह है कि मंत्री जी का आशीर्वाद और दावेदारी के पैगाम ने सीधा-सीधा ये संदेश दे दिया है कि मेयर सीट इस बार सामान्य होने जा रही है। उनकी रफ्तार की चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है। दावेदारी की स्टोरी में ट्वीस्ट आ रहा है।
दिल्ली में जाकर लिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से आशीर्वाद
चुनाव गाजियाबाद के मेयर का लड़ना है और पहला आशीर्वाद लखनऊ में मंत्री एके शर्मा का लिया और दूसरा आशीर्वाद दिल्ली में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी का लिया। उनके दिल्ली आवास पर पहले उनके साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की और फिर आशीर्वाद लिया। अब रमापतिराम त्रिपाठी पिछले निगम चुनाव में प्रभारी भी रहे है।
मेरे मार्गदर्शक मंत्री और मेयर चुनाव में दीजिए आशीर्वाद
सियासत में कोई दावेदारी करता है तो वोटों की बात करता है, टिकट की बात करता है लेकिन आरडी शर्मा का अंदाज तूफानी है। उन्होंने सबसे पहले नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा को मार्गदर्शक बताया और सेल्फी में वो उनके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमल का फूल साइड में और फ्रंट पर वो खुद आए। सीधे-सीधे ऐलान किया कि गाजियाबाद मेयर पद के आने वाले चुनाव में आपका भाई पंडित आरडी शर्मा आपका आशीर्वाद लेने आ रहा है। गाजियाबाद की देवतुल्य जनता से वादा करता हंू कि विकास के लिए दिन-रात एक कर दंूगा। 24७7 उपलब्ध रहंूगा।
पहला ऐलान निगम सम्बन्धी परेशानी का हम करेंगे समाधान
आरडी शर्मा अभी तक समाज की बातें कर रहे थे लेकिन अचानक से उन्हें नगर निगम याद आया। स्टेप बाई स्टेप की दावेदारी के पहले स्टेप में उन्होंने एक पोस्ट डाली और कहा कि निगम संबंधी कोई भी परेशानी हो तो हमसे संपर्क करें। आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे। यहां दावेदार नहीं बताया लेकिन खुद को सेवक बताया और फिर इसी पोस्ट पर अपना फोन नंबर भी लिखा। आरडी शर्मा भाजपा से है। भाजपा से टिकट की दावेदारी है और वो भाजपा की मेयर, भाजपा के पार्षद, भाजपा की सरकार में ऐसी कौन सी जनता की परेशानी है जो आरडी शर्मा को इन के रहते लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
Discussion about this post