भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सुना प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 96 एपिसोड और इस साल के अंतिम कार्यक्रम का आयोजन रविवार को आईटीएस मोहन नगर कॉलेज में किया गया। पीएम के कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सासंद अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों ने एक साथ बैठकर कार्यक्रम सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम विषयों पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए मुद्दों को रखने का काम किया। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि 2047 में भारत कैसा होगा, इसका संकल्प अभी से लेना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा दृष्टिकोण राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी रहता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को मन की बात कार्यक्रम से जुड़े जाना अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि जिस एकाग्रता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रम को करते हैं, उसी एकाग्रता के साथ लोग और पार्टी के कार्यकर्ताओं से सुनते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम में पहुंचकर कहीं और संदेश देने का काम किया है। बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम मन की बात का 96 एपिसोड किया गया। प्रधानमंत्री ने 2022 की उपलब्धि का जिक्र किया तो कोरोना को लेकर सावधान रहने की हिदायत भी दी। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल छोटा पड़ रहा था और मुख्य एंट्री गेट को बंद करना पड़ गया था। जेपी नड्डा ने साथ ही इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 96 एपिसोड में गैर राजनीतिक बात करके प्रधानमंत्री मोदी ने जो महत्वपूर्ण संदेश दिया है वह भारतीय जनता पार्टी की ताकत बनेगा।
12 घंटे में कार्यक्रम की तैयारी के लिए संगठन की पीठ थपथपा गए राष्टÑीय अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मन की बात कार्यक्रम में शामिल होकर मंच से कहा कि गाजियाबाद के संगठन और पदाधिकारियों को केवल 12 घंटे पहले इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने और कार्यक्रम फाइनल करने की जानकारी मिली थी। इस पूरे आयोजन के लिए उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का मंच से नाम लिया। सभी को धन्यवाद दिया कि इस कार्यक्रम की सफलता सबकी मेहनत का फल रहा है।
कटआउट से सजाया गया था आॅडिटोरियम
भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रम की भले 12 घंटे पहले सूचना मिली हो लेकिन जिस अंदाज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया था यह किसी से छुपा नहीं है। कार्यक्रम के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटआउट और पोस्टर लगाए गए थे
इनकी रही मौजदूगी
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सांसद जनरल वीके सिंह , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप विधायक अजीत पाल त्यागी , विधायक सुनील शर्मा , विधायक अतुल गर्ग प्रदेश मंत्री प्रभारी अमित बाल्मीकि , एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा,महापौर आशा शर्मा, अशोक मोंगा,अजय शर्मा, गोविंद चौधरी, विजय मोहन, मयंक गोयल, वेद प्रकाया गर्ग, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, बलदेव राज शर्मा , पवन गोयल अनिल स्वामी जगदीश साधना, राजेंद्र त्यागी,अनिल स्वामी, राजेश्वर प्रसाद, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम,बॉबी त्यागी, मीडिया विभाग के क्षेत्र संयोजक अमित त्यागी, संदीप त्यागी,मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, जयकमल अग्रवाल, संजीव चौधरी, गूंजन शर्मा, अनिल स्वामी धीरज शर्मा, संजीव झा,महेन्द्र यादव, रुचि गर्ग, अनिता शर्मा, अर्चना सिंह, वर्षा ,पूनम कौशिक,रिचा भदौरिया, ओपी अग्रवाल, विनय चौधरी बूथ अध्यक्ष मनोज पाल , मंडल अध्यक्ष नीरज वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और मन की बात के महानगर संयोजक संजीव झा ने किया।
योगी आदित्यनाथ ने बदले 6 जिलों के डीएम, यूपी में 10 IAS अफसरों के ट्रांसफर, पूरी लिस्ट
यूपी : योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासन में बड़ी फेरबदल करते हुए 10 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए है।...
Discussion about this post