Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

नगर निगम में प्रशासक व्यवस्था लागू होने से अटक सकता है वार्डो का विकास

नगर निगम में प्रशासक व्यवस्था लागू होने से अटक सकता है वार्डो का विकास

You might also like

ayushmaan card

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लेता था घूस: कर्मचारी दरखास्त

October 1, 2023
Muslim man attacks devotees at temple in Uttar Pradesh's Unnao

वीडियो: यूपी के उन्नाव में मुस्लिम व्यक्ति ने मंदिर के भक्तों पर हमला कर किया घायल, गिरफ्तार

September 30, 2023

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। नगर निगम गाजियाबाद में 23 जनवरी के बाद से डीएम आरके सिंह की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय व्यवस्था पूर्णरूप से लागू हो जायेगी। त्रिसदस्यीय व्यवस्था लागू होने के बाद सबसे बड़ा असर वार्डो के विकास कार्यो पर पड़ेगा। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों में त्रिसदस्यीय व्यवस्था लागू होने के चलते वार्डो में होने वाले विकास कार्य वित्तीय बजट की अड़चनों का सामना करेंगे। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक के दौरान सदन सदस्यों की तरफ से वार्डो के विकास को लेकर आवाज बुलंद की गई थी। बोर्ड बैठक में नगरायुक्त नितिन गौड़ की तरफ से वार्डो के विकास को लेकर कोई स्पष्ट संदेश नहीं दिया गया था। अब माना जा रहा है कि त्रिसदस्यीय व्यवस्था होने के बाद वार्डो के विकास पर इसका सबसे बड़ा असर पड़ेगा।
बता दें कि 23 जनवरी को नगर निगम के वर्तमान सदन का कार्यकाल पूरा होगा। कार्यकाल पूरा होने के बाद शासन के निर्देशों के तहत नगर निगम में प्रशासक व्यवस्था लागू हो जायेगी। शासन के निर्देशों के तहत नगर निगम में त्रिसदस्यीय व्यवस्था को अमली जामा पहनाया जायेगा। यहां पर डीएम आरके सिंह वित्तीय मामलों की अध्यक्षता करेंगे वहीं नगर निगम में बतौर प्रभारी एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास वित्तीय मामलों पर नजर रखेंगी वहीं नगरायुक्त नितिन गौड़ वित्तीय मामलों में त्रिसदस्यीय व्यवस्था में बतौर सदस्य कामकाज संभालेंगे। निगम एक्ट के जानकारों का कहना है कि प्रशासक व्यवस्था लागू होने से पहले वित्तीय मामलों में सिर्फ नगरायुक्त का अधिकार होता था। ऐसे में अब त्रिसदस्यीय व्यवस्था लागू होने के बाद नगरायुक्त वित्तीय मामलों में स्वयं निर्णय नहीं ले सकेंगे।
नगरायुक्त के साथ एडीएम प्रशासन व डीएम की अध्यक्षता का विशेष महत्तव वित्तीय मामलों में रहेगा। ऐसे में इसका सबसे बड़ा असर वार्डो में होने वाले विकास कार्यो पर पड़ेगा। जिन वार्डो में विकास कार्यो के वर्कआर्डर जारी कर दिए गए हैं उन्हें प्राथमिकता पर कराया जायेगा और नवीन विकास के कार्यो के लिए अब लंबी वित्तीय लड़ाई नगर निगम में लड़नी पड़ेगी। लिहाजा इसका असर नगर निगम के 100 वार्डो में होने वाले विकास कार्य सबसे अधिक प्रभावित होंगे। अब देखना होगा कि नगर निगम में विकास के कार्यो को लेकर नगरायुक्त नितिन गौड़ किस रणनीति पर काम करेंगे और डीएम आरके सिंह व एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास के साथ कार्डिनेशन बैठाकर वित्तीय मामलों में स्वीकृति दिलाने में सफल होंगे।

Share234Tweet146Pin53
Previous Post

496 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगें गाजियाबाद के तीन बस अड्डे

Next Post

मदन भैया ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक

current crime desk

current crime desk

Related Stories

ayushmaan card

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लेता था घूस: कर्मचारी दरखास्त

by rajesh
October 1, 2023
0

Ghaziabad: आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर घूस लेने के मामले का मामूला जानकारी के रूप में सामने आया है।...

Muslim man attacks devotees at temple in Uttar Pradesh's Unnao

वीडियो: यूपी के उन्नाव में मुस्लिम व्यक्ति ने मंदिर के भक्तों पर हमला कर किया घायल, गिरफ्तार

by mayank
September 30, 2023
0

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक मंदिर परिसर में भक्तों पर हमला करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया...

UP IAS officers Transfers DM CHanged

योगी आदित्यनाथ ने बदले 6 जिलों के डीएम, यूपी में 10 IAS अफसरों के ट्रांसफर, पूरी लिस्ट

by mayank
September 30, 2023
0

यूपी : योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासन में बड़ी फेरबदल करते हुए 10 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए है।...

Jewar International Airport

देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट में मल्टी मॉडल कार्गो हब का काम आज से शुरू हुआ

by rajesh
September 30, 2023
0

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में शुक्रवार को देश के सबसे बड़े मल्टी मॉडल कार्गो हब की आधारशिला रखी गई। यह...

Next Post
मदन भैया ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक

मदन भैया ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.