Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी जनता

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी जनता

भाजपा और आरएसएस देश में फैला रहे हैं नफरत और हिंसा: राहुल
अशोक शर्मा (करंट क्राइम)

­गाजियाबाद। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी मंगलवार को तय समय पर जनपद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में पहुंचे। लोनी पहुंचने के बाद राहुल गांधी का जोरदार स्वागत कांग्रेसियों की ओर से किया गया। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंंका गांधी भी मौजूद रही। एक सभा के मंच को साझा करने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर साथ निकले। यात्रा रूट पर कई स्थानों पर राहुल प्रियंका का स्वागत कांग्रेसियों की ओर से किया गया। रूट पर जगह जगह कांग्रेसी के फ्रन्टल संगठनों की ओर से सभा स्थल बनाये गये थे जहां से कांग्रेसियों ने अपने नेताओं का स्वागत किया और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाकर समस्त लोनी को गूंजायमान किया।
दिल्ली से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा और फिर लोनी क्षेत्र में यात्रा आगमन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी केंद्र की भाजपा सरकार पर पूरे समय हमलावर रहे। इस मौके पर राहुल गांधी ने जहां नफरत की राजनीति पर एक बार फिर से तंज कसा वहीं महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। वहीं राष्टÑीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के साहस की खुलकर तारीफ की और कहा कि देश के बड़े उद्योगपतियों ने पूरा भारत खरीद लिया लेकिन मेरे भाई राहुल गांधी को नहीं खरीद पाये।
गाजियाबाद के कांग्रेसियों को बरकरार रखना होगा ये जोश
मंगलवार का दिन जनपद गाजियाबाद के कांग्रेसियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। जनपद गाजियाबाद में लंबे अर्से बाद कांग्रेसी खेमा मौजूदा भीड़ को लेकर खासा गद्गद नजर आया। लोनी बार्डर से लेकर लोनी तिराहे या फिर उससे आगे तक पूरे मार्ग पर कांग्रेसियों का हुजुम देखने को मिला। जगह जगह कांग्रेस के नेता व जनता हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए नजर आये। जैसे ही राहुल गांधी ने गाजियाबाद के लोनी में प्रवेश किया वैसे ही पूरा माहौल जोश से भर गया।
राहुल गांधी की इस यात्रा से जनपद गाजियाबाद के कांग्रेसियों में जोश भर गया है। अब इस जोश को गाजियाबाद के कांग्रेसी बरकरार रखें और आगे इसी तेवर के साथ काम करें तो निश्चित रूप से गाजियाबाद में कांग्रेस मजबूत होगी।
मंच से लेकर राहुल के घेरे में नजर आये संगठन पदाधिकारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीते सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने एक प्रेसवार्ता कर यात्रा की तैयारियों को मीडिया के समक्ष साझा किया था। मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन पदाधिकारियों के राहुल गांधी के साथ होने पर संशय प्रकट किया था लेकिन मंगलवार को जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा जनपद गाजियाबाद पहुंची तो पहले स्वागत संगठन पदाधिकारियों की ओर से किया गया वहीं एक छोटी सभा का आयोजन था उसमें भी संगठन पदाधिकारियों के साथ पार्टी के आला नेता मौजूद रहे, वहीं गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ये कांग्रेसी नेता रहे भारत
जोड़ो का हिस्सा
यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू एंड कश्मीर फारूख अब्दुल्ला, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, शक्ति सिंह गोहिल, जयप्रकाश अग्रवाल, गौरव गोगोई, चौधरी अनिल कुमार, अराधना मिश्रा , राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, सलमान खुर्शीद, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, पीएल पूनिया, पूर्व मंत्री दीपा कौल, और पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुवेर्दी और रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत भी
राहुल गांधी के साथ इस पदयात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस के बड़े नेताओं के अलग अलग जत्थे कर रहे थे माहौल को खुशनुमा
एक तरफ जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए थे वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समय समय पर यात्रा के दौरान सड़क पर नजर आये। एक तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश अपने जत्थे के साथ भारत जोड़ो यात्रा में नजर आये वहीं अन्य नेताओं में कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अनेकों नेता जत्थे के माध्यम से यात्रा में सवार थे। कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी यात्रा के दौरान लोनी की सड़कों पर नजर आये।

You might also like

expressway

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे वाया ग़ाज़ियाबाद: अब बनेंगे एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स भी

September 27, 2023
Mathura EMU Train Accident

मथुरा रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर कर प्लेटफार्म पर चढ़ गयी EMU ट्रेन

September 27, 2023
Share234Tweet146Pin53
Previous Post

पूर्व अध्यक्ष मारपीट प्रकरण में बसपा संगठन वाले ही देर से आए

Next Post

पैदल यात्रा से कार्यकर्ताओं और संगठन में जोश भर गए राहुल-प्रियंका

current crime desk

current crime desk

Related Stories

expressway

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे वाया ग़ाज़ियाबाद: अब बनेंगे एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स भी

by rajesh
September 27, 2023
0

Ghaziabad: डीएमए (दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे) पर एग्जिट और एंट्री पॉइंट बनाने का ऐलान किया गया है। जैसा कि आप जानते...

Mathura EMU Train Accident

मथुरा रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर कर प्लेटफार्म पर चढ़ गयी EMU ट्रेन

by mayank
September 27, 2023
0

मथुरा: दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से आ रही एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन मंगलवार को मथुरा रेलवे...

greater noida news

बाइक बोट घोटाले” मामले में नामी अस्पताल की मालकिन समेत 3 नए आरोपी बने हैं, और अगली सुनवाई विशेष कोर्ट में होगी

by rajesh
September 27, 2023
0

ग्रेटर नोएडा समाचार: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायालय में दायर आरोपपत्र में मेरठ के आनंद हॉस्पिटल...

उठते सवालों का करंट

उठते सवालों का करंट

by Ravindra Sharma
September 27, 2023
0

-दीपक भाटी, समाचार संपादक क्यों कहा कहने वाले ने कि भगवा बागी भले ही जीत गए हैं चुनाव? लेकिन उनकी...

Next Post
पैदल यात्रा से कार्यकर्ताओं और संगठन में जोश भर गए राहुल-प्रियंका

पैदल यात्रा से कार्यकर्ताओं और संगठन में जोश भर गए राहुल-प्रियंका

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.